Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A group of 29 pilgrims departs for Baltal.

Ambala News: 29 श्रद्धालुओं का जत्था बालटाल के लिए रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
A group of 29 pilgrims departs for Baltal.
अंबाला। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से भोले की फौज करेगी मौज ग्रुप का 29 सदस्यीय जत्था बुधवार को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गया। मुख्य प्रधान रवि आरएस कोली इस वर्ष अपनी 25वीं अमरनाथ यात्रा पूरी कर रजत जयंती मनाने जा रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बम-बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयकारों से गुंज उठा। श्रद्धालुओं को फूल-मालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर यात्रा के लिए रवाना किया गया। मुख्य प्रधान रवि आरएस कोली ने बताया कि बाबा बर्फानी के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा है और वे पिछले कई वर्षों से लगातार जत्थे के साथ पवित्र गुफा के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस बार उनके साथ 29 श्रद्धालुओं की टोली जा रही है, जो बाबा के दरबार में क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना करेगी। यात्रा में विशाल चलाना, राजेंद्र, प्रवीण शर्मा, रवि कपूर समेत अन्य साथी और सेवादार भी बालटाल के लिए रवाना हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed