फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A grand Kalash Yatra was held in Dayal Bagh, with chants of Shri Krishna's praises.

Ambala News: दयाल बाग में निकली भव्य कलश यात्रा, श्री कृष्ण के लगे जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A grand Kalash Yatra was held in Dayal Bagh, with chants of Shri Krishna's praises.
अंबाला छावनी के दयालबाग ​स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्रवचन करते कथा व्यास। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दयाल बाग क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर रविवार को जय श्री कृष्ण के उद्घोष के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं शामिल हुईं। पुष्प वर्षा और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वातावरण भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा का शुभारंभ पंचमुखी हनुमान मंदिर से हुआ। इसमें सैकड़ों महिलाएं लाल और पीले वस्त्रों में सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थीं।
यात्रा जैसे-जैसे मुख्य बाजार से गुजरी, स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते भक्त और जय श्री कृष्ण के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा।नगर भ्रमण के बाद कलश यात्रा भगवती मंदिर पहुंची। यहां विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के उत्साह ने इस आयोजन को एक उत्सव का रूप दे दिया। कथा के प्रथम दिवस पर भागवताचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने श्रीमद्भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भक्ति युक्त सत्कर्मों से ही मनुष्य के पुण्यों में वृद्धि होती है।

अंबाला छावनी के दयालबाग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्रवचन करते कथा व्यास। प्रवक्ता

अंबाला छावनी के दयालबाग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्रवचन करते कथा व्यास। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed