{"_id":"687d5ae9b2a3b7588d0ca85d","slug":"a-father-of-four-children-was-found-dead-on-the-edge-of-a-field-ambala-news-c-36-1-sknl1017-146417-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चार बच्चों का पिता खेत के किनारे मिला मृत मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चार बच्चों का पिता खेत के किनारे मिला मृत मिला
विज्ञापन
मृतक रमेश की फाइल फोटो
साहा। समालखा गांव के निकट रविवार को सलारहेड़ी निवासी 42 वर्षीय रमेश कुमार का शव खेतों के पास सड़क किनारे मिला। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त की।
सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा योगेंद्र कुमार ने बताया कि रमेश शादीशुदा था व तीन बेटी व एक बेटा है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर चलाता था, साथ ही वह शराब का भी सेवन करता था।
शनिवार शाम के समय वह घर से चला गया था तभी से उसकी तलाश चल रही थी। रविवार को लोगों से सूचना मिली थी कि शव मिला है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। साहा थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के मुताबिक व्यक्ति शराब का सेवन करता था। इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। संवाद