फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A dog bit a girl's hand and leg in the tehsil premises

Ambala News: तहसील परिसर में बच्ची के हाथ और पैर पर कुत्ते ने काटा

Wed, 20 Aug 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 20 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A dog bit a girl's hand and leg in the tehsil premises
शहर में आवारा कुत्ते ने बच्ची के हाथ पर काटा। वीडियो ग्रैब
अंबाला सिटी। शहर में आवारा कुत्ते आए दिन लोगों को नोंच रहे हैं। ऐसी ही घटना शहर के तहसील प्रांगण में सामने आई, जहां एक बच्ची को आवारा कुत्ते ने नोंच दिया। कुत्ते ने बच्ची के हाथ ही अंगुलियों और टांग पर काटा, तभी आसपास खड़े लोगों ने बच्ची को छुड़वाया। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि रणजीत नगर नया गांव की तरफ से एक परिवार आधार कार्ड बनवाने के लिए यहां आया था। छोटी बच्ची बाहर अकेली खड़ी थी, तभी पीछे से आवारा कुत्ता आया और बच्ची की टांग पर काट लिया, इसके बाद बच्ची नीचे गिर गई और कुत्ते ने बच्ची के हाथ की अंगुलियों पर भी काट लिया, तभी आसपास के लोग भागते हुए आए और उन्होंने कुत्ते को भगाया। मोनू व आसपास के लोगों ने बताया कि आवारा कुत्ते रोजाना लोगों को काट रहे हैं।
विज्ञापन


कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जुलाई में 109 लोगों को कुत्तों ने शिकार बनाया, इसमें बड़े ही नहीं बल्कि महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। कुत्ते लोगों को गली और बाजार से जाते हुए काट रहे हैं और बच्चों को भी स्कूल जाते हुए काट लिया। शहर में जिला नागरिक अस्पताल की बात करें तो अकेले ओपीडी में ही रोजाना 10 से 12 मामले कुत्तों के काटने के आ रहे हैं, जबकि इमरजेंसी में अलग केस पहुंच रहे हैं। एक महीने में करीब 350 वैक्सीन लगाई जा रही है जिससे स्वास्थ्य विभाग का बजट भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन



शहर में आवारा कुत्ते ने बच्ची के हाथ पर काटा। वीडियो ग्रैब

शहर में आवारा कुत्ते ने बच्ची के हाथ पर काटा। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed