{"_id":"6696cc5385156aeebc0bb4e4","slug":"a-cooler-was-installed-and-a-camper-was-kept-for-the-beneficiaries-who-came-to-get-their-happy-card-made-ambala-news-c-36-1-sknl1003-126279-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हैप्पी कार्ड बनवाने आए लाभार्थियों के लिए लगाया कूलर, रखा कैंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हैप्पी कार्ड बनवाने आए लाभार्थियों के लिए लगाया कूलर, रखा कैंपर
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड बनवाने आए गर्मी से बेहाल होते लोगों के लिए रखा कूलर।
अंबाला। अंबाला में पड़ रही भीषण गर्मी के दौरान छावनी बस अड्डा पर हैप्पी कार्ड बनवाने पहुंचे लाभार्थियों के लिए रोडवेज की ओर से कूलर और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई।
वहीं एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, जो लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए ठंडा पानी पिला रहा है। हरियाणा सरकार की ओर से एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की गई है। इस योजना का लाभ लेने वाला परिवार को रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर पाएंगे।
मंगलवार को सुबह से पड़ रही भीषण गर्मी के दौरान लोग अपने और अपने परिवार के हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए छावनी बस अड्डा स्थित हैप्पी कार्ड कार्यालय पहुंचे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। ऊपर से गर्मी इतनी की लाेग गर्मी से बेहाल होने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान एक महिला अपने पित और बच्चों के साथ हैप्पी कार्ड बनवाने आई हुई थी। महिला का बच्चा गर्मी से बेहाल होकर रोने लगा। यह देख रोडवेज अधिकारियों ने कार्यालय के बाहर लोगों के लिए कूलर लगा दिया। इसके साथ ही ठंडे पानी का वाटर कूलर भी रख दिया। एक कर्मचारी की डयूटी लगा दी गई तो सभी लोगों को पानी पिला रहा था।
वर्जन
भीषण गर्मी को देखते हुए हैप्पी कार्ड कार्यालय के बाहर लोगों के लिए कूलर लगाया गया है और ठंडे पानी का कैंपर भी रख दिया गया है।
अजीत सिंह, अड्डा इंचार्ज, बस स्टैंड, अंबाला छावनी।