{"_id":"68e6b9d67518588f50037c80","slug":"a-case-has-been-registered-against-a-criminal-who-uploaded-a-photo-of-a-central-executive-on-his-mobile-phone-ambala-news-c-36-1-amb1001-151113-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: केंद्रीय कारगर की मोबाइल पर फोटो अपलोड करने वाले शातिर अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: केंद्रीय कारगर की मोबाइल पर फोटो अपलोड करने वाले शातिर अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज
Thu, 09 Oct 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। केंद्रीय कारगर की मोबाइल पर फोटो अपलोड करने वाले भूरेवाल गांव नारायणगढ़ निवासी दिलबर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई सीआईए के सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है। अरुण कुमार ने बताया कि दिलबर एक शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण वा आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं और जोकि बंबीहा गैंग से जुडा हुआ अपराधी है। वर्ष 2024 में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाना रायपुर रानी जिला पंचकुला में मुकदमा दर्ज किया गया था और उसे गिरफ्तार करके अंबाला सिटी के केंद्रीय जेल भेजा था। इस दौरान दिलबर ने जेल में रहते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था और जेल से बाहर आने के बाद जेल के अंदर की वीडियो अपनी इंस्टाग्राम आई-डी पर अपलोड की थी। गुप्त सूचना को पुख्ता करने हेतू दिलबर की सोशल मीडिया का विश्लेषण किया गया तो पाया गया कि दिलबर ने 30 दिसंबर 2024 को अपनी इंस्टाग्राम आई-डी पर केंद्रीय कारागार की तस्वीर अपलोड की हैं। दिलबर ने जेल के अंदर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड करके युवा वर्ग को अपराध की दुनिया की तरफ आकर्षित किया है और अपने साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। दिलबर ने जेल के अंदर मोबाइल फोन इस्तेमाल करके अपराध धारा 42 का किया है।