{"_id":"693c6990929e81982200895a","slug":"a-boxing-ring-hall-will-be-built-for-rs-15-lakh-and-a-seven-member-committee-has-been-formed-to-monitor-the-grounds-ambala-news-c-36-1-sknl1017-154560-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 15 लाख से बनेगा बॉक्सिंग रिंग का हॉल, मैदानों पर नजर के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 15 लाख से बनेगा बॉक्सिंग रिंग का हॉल, मैदानों पर नजर के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित
Sat, 13 Dec 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम का बॉक्सिंग रिंग: संवाद
अंबाला। अमर उजाला की ओर से चलाए गए अभियान बदहाल मैदान, बेहाल खिलाड़ी से खेल विभाग अब हरकत में आया है। अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में डिस्ट्रिक डेवलपमेंट स्कीम के तहत बॉक्सिंग रिंग का हॉल जल्द तैयार होगा। कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप ने बताया कि खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए डिस्ट्रिक डेवलपमेंट स्कीम के तहत 15 लाख रुपये की लागत से हॉल का निर्माण होगा। जल्द ही इसका काम भी शुरू करवा दिया जाएगा।
दरअसल, तीन साल से हॉल का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों की परेशानी का समाचार अमर उजाला ने 10 दिसंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके अलावा छह साल से अटके पड़े स्टेडियम में जिम के प्रोजेक्ट को भी पूरा करने के लिए खेल विभाग की तरफ से एक बार फिर डिमांड लेटर मुख्यालय स्तर पर भेजा गया है। इस पत्र में कोच की कमी को पूरा करने व खेल नर्सरियों के छह साल से अटके पड़े उपकरणों की डिमांड को भी प्रमुखता से उठाया गया है। ब्लॉक स्तरीय स्टेडियमों में दिन के साथ-साथ रात के भी चौकीदार जल्द तैनात किए जाएंगे। इतना ही नहीं कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप ने जिले के छह ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी खेल स्टेडियमों पर नजर रखने के लिए विभाग की तरफ से सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में छह कोच व एक ड्राफ्टमैन को शामिल किया गया है। शहजादपुर के बिचपड़ी मैदान में बॉस्केटबॉल कोच सतीश कुमार, लाहा स्टेडियम में वालीबॉल कोच रमेश शर्मा, साहा स्टेडियम में जूडो कोच सुरिंद्र, खतौली स्टेडियम में जूडो कोच अशोक, मोहड़ा स्टेडियम में लॉन टेनिस के कोच सुखचेन, सरकपुर स्टेडियम में हॉकी कोच अमनदीप नजर रखेंगे। जबकि ड्राफ्टमैन गुलशन भी इस कमेटी में शामिल होकर सभी स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य पर नजर रखेगा। यहां बता दें कि बिचपड़ी स्टेडियम में 23 लाख, लाहा में 23 लाख रुपये की लागत से मरम्मत का काम चल रहा है। इसके अलावा मोहड़ा स्टेडियम का 25 लाख, सरकपुर का 22 लाख, साहा का 24 लाख रुपये की लागत से मरम्मत का काम जल्द टेंडर जारी कर शुरू किया जाएगा।