फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A bike rider snatched the gold earring from the woman's ear

Ambala News: बाइक सवार ने युवक ने महिला के कान से झपटी सोने की बाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
A bike rider snatched the gold earring from the woman's ear
मुलाना। दिन दहाड़े एक बाइक सवार युवक ने दूसरी बाइक पर सवार महिला के कान से सोने की बाली झपट ली और फरार हो गया। वारदात नेशनल हाइवे 344 पर जीयो पेट्रोल पंप के पास घटित हुई। आरोपी बाइक सवार ने मुंह ढका हुआ था और नंबर प्लेट कीचड़ से ढकी थी। महिला के कान से काफी खून बहा। उसे डाक्टर ने प्राथमिक उपचार दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

भटोली गांव निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह जुलाई को वह अपनी पत्नी उषा के साथ बाइक पर दोपहर 2:15 बजे महर्षि मारकंडेश्वर पर माथा टेकने के लिए गया था। करीब 3:15 बजे मुलाना फ्लाईओवर पार करने के बाद जब वो जीयो पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अचानक पीछे से एक बाइक सवार लड़के ने उसकी पत्नी के कान पर झपटा मारा और उसके कान से सोने की बाली झपट ली। पीड़ित के अनुसार उसने काफी दूर तक बाइक सवार का पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed