फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A bike rider going home after being discharged from the factory was hit by a car near Saha, injured

Ambala News: फैक्टरी से छुट्टी कर घर जा रहे बाइक सवार को साहा के पास कार ने मारी टक्कर, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
A bike rider going home after being discharged from the factory was hit by a car near Saha, injured
साहा। बीयर फैक्टरी से छुट्टी कर घर जा रहे बाइक सवार युवक को साहा के पास तेज रफ्तार कार चालक के टक्कर मारी और फरार हो गया। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को साथियाें ने इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

रवि ने बताया कि उसका चचेरा भाई शहजादपुर निवासी जसबिंद्र सिंह साहा स्थित बीयर फैक्टरी में सुबह छह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक काम करता है। रोजाना की तरह जसबिंद्र सिंह बुधवार को फैक्टरी में काम पर गया था। दोपहर दो बजे छुट्टी होने के बाद वह बाइक पर घर जा रहा था। साहा स्थित हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जसबिंद्र सिंह बाइक समेत हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौके से कार को लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे साथियों ने घायल जसबिंद्र को इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed