{"_id":"686aef38cecf41d96e0a5574","slug":"a-32-member-team-left-from-ambala-for-the-state-swimming-championship-ambala-news-c-36-1-amb1002-145602-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप के लिए अंबाला से 32 सदस्यीय टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप के लिए अंबाला से 32 सदस्यीय टीम रवाना
Mon, 07 Jul 2025 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला के 32 खिलाड़ियों की टीम बहादुरगढ़ में 7 से 12 जुलाई तक आयोजित होने वाली स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप के लिए रविवार को रवाना हो गई। जिला स्वीमिंग एसोसिएशन अंबाला की ओर से कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में कार्यक्रम आयोजित कर टीम को रवाना किया गया। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित की गई
एसोसिएशन के प्रधान राजिंद्र विज ने बताया कि पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता में अंबाला के खिलाड़ियों ने 42 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। उन्होंने बताया कि अंबाला का स्वीमिंग पूल काफी समय से बंद पड़ा है, जिससे खिलाड़ियों की संख्या में गिरावट आई है। प्रधान ने अंबाला के सभी स्कूलों के प्राचार्यों से आग्रह किया कि वे अपने छात्रों को इस स्वीमिंग पूल का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चे तैराकी की ओर आकर्षित हो। इस मौके पर एसोसिएशन के उपप्रधान शमा लम्बा, सचिव राम स्वरूप शर्मा, कोषाध्यक्ष लोकेश आदि मौजूद रहे।