फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   930 children of 31 government schools will get free training

31 राजकीय स्कूलों के 930 बच्चों को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

Thu, 04 Dec 2025 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 04 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
930 children of 31 government schools will get free training
अंबाला सिटी। जिले से चयनित 31 विद्यालयों के 1808 बच्चों ने बुधवार को गणित ओलंपियाड के नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट दिया। इस टेस्ट का परिणाम वीरवार शाम तक घोषित किया जाएगा। आगामी 8 दिसंबर से यह नि:शुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षण देने का कार्य स्कूलों में इन बच्चों को पढ़ाने वाले गणित पीजीटी ही करेंगे। इसके लिए इन सभी पीजीटी को दो दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

अभी यह योजना जिले के 31 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शुरू की गई है, जो आने वाले दिनों में जिले के सभी स्कूलों में लागू की जा सकती है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अंतरराष्ट्रीय एवं हरियाणा गणित ओलंपियाड की परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए जिले से करीब 930 प्रतिभाशाली एवं योग्य बच्चों का पारदर्शी चुनाव करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला सुधीर कालड़ा की अध्यक्षता में एक विशेष स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें उप जिला शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला गणित विशेषज्ञ, डाइट मोहड़ा से प्रवक्ता एवं स्वयं जिला शिक्षा अधिकारी ने अनेकों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिले में इन सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा नकल रहित एवं सफल संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों की ओलंपियाड परीक्षा की विशेष तैयारी 8 से
जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा ने बताया कि जिले से 31 राजकीय विद्यालयों से लगभग 930 विद्यार्थियों को हरियाणा गणित ओलंपियाड एवं अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड के लिए तैयार किए जाने की योजना है। प्रत्येक विद्यालय से स्तर-वन में कक्षा 7वीं, 8वीं व 9वीं के 15 विद्यार्थी एवं स्तर-टू में कक्षा 10वीं, 11वीं व 12वीं के 15 विद्यार्थियों यानि प्रत्येक विद्यालय से लगभग 930 विद्यार्थियों को गणित ओलंपियाड की इन परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। इन सभी विद्यार्थियों के चयन के लिए जिला स्तर पर स्क्रीनिंग टेस्ट का सफल आयोजन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed