फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - एसपी ने आबकारी विभाग से जिले में मंजूरशुदा शराब के अहातों की मांगी जानकारी

- एसपी ने आबकारी विभाग से जिले में मंजूरशुदा शराब के अहातों की मांगी जानकारी

Mon, 27 Aug 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
- एसपी ने आबकारी विभाग से जिले में मंजूरशुदा शराब के अहातों की मांगी जानकारी
नशे के खेल पर पुलिस की सख्ती, दस सदस्यीय स्पेशल टीम गठित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। पंजाब की सीमा के साथ सटा अंबाला नशे का गढ़ न बने, इसको लेकर जिला पुलिस ने अपना एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। पंजाब में नशे के खिलाफ सख्ती के बाद अंबाला पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है ताकि नशे के इस खेल को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। पहली बार अंबाला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है जबकि जिले में अवैध नशे पर पूरी तरह से पाबंदी के लिए एसपी ने अब आबकारी विभाग से जिले में मंजूरशुदा शराब के अहातों की सूची मांगी है। इस सूची के मिलने के बाद अवैध अहातों पर गाज गिरना पूरी तरह से तय है क्योंकि इस समय कई स्थानों पर अवैध अहाते बिना रोकटोक के चल रहे हैं। वहीं, पहली बार पंजाब पुलिस के साथ जिला पुलिस और जीआरपी की संयुक्त बैठक भी हुई जिसमें कोऑर्डिनेशन पर बल दिया गया, साथ ही सूचनाओं एवं अपराधियों की जानकारियों के आदान-प्रदान पर चर्चा हुई।
ऐसे काम करेगी स्पेशल टीम
एसपी अशोक कुमार ने नशे पर पूरी तरह से पाबंदी के लिए जिले में एक दस सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है। यह टीम सब इंस्पेक्टर राजीव के नेतृत्व में काम करेगी। टीम में एएसआई, हैंड कांस्टेबल व अन्य स्टाफ शामिल होगा। यह स्वतंत्र टीम बनाई गई है जोकि जिले में किसी भी क्षेत्र में जाकर नशे के खिलाफ दबिश देकर अपनी कार्रवाई को अंजाम करेगी। टीम सीधा एसपी को रिपोर्ट करेगी।
विज्ञापन

जिले में कितने वैध अहाते, एसपी ने मांगी सूची
एसपी अशोक कुमार के पास जिले में विभिन्न स्थानों पर चल रहे अवैध अहातों की सूचनाएं पहुंच रही थीं। इसी को लेकर एसपी ने अब आबकारी विभाग से जिले में चल रहे वैध अहातों की सूची मांग ली है। इससे पुलिस को यह पता चल सकेगा कि किसी थाना व चौकी क्षेत्र में कितने अहाते मंजूरशुदा हैं। ऐसे में अवैध तरीके से चलने वाले अहातों के खिलाफ कार्रवाई एवं ताला लगना अब तय है। बता दें कि अब तक विभिन्न स्थानों पर अवैध तौर पर शराब पिलाने का खेल जारी है और इसी को लेकर शनिवार देर शाम एसपी को बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध अहाते ही सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने तुरंत मौके पर टीम भेजी। टीम ने अहाता संचालक को जब दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका जिसके बाद अहाता को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन डीएसपी के नेतृत्व में हुई कोऑर्डिनेशन मीटिंग
अंबाला की सीमा से लगते पंजाब के पटियाला और मोहाली से पंजाब पुलिस के साथ जिला पुलिस और जीआरपी की संयुक्त बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अंबाला के डीएसपी बलजीत सिंह, जीआरपी डीएसपी सतीश गौतम व पटियाला से डीएसपी सुखविंद्र सिंह ने की। बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस में सूचनाओं के आदान-प्रदान पर पूरा फोकस किया जबकि बैठक का मुख्य एजेंडा नशा रोकथाम था। अधिकारियों ने कहा कि नशा ही लूट, डकैती, हत्या एवं अन्य अपराधों का जन्मदाता है। नशे को जड़मुक्त करने के लिए संयुक्त प्रयास जरूरी हैं। पंजाब से भागकर अपराधी अंबाला में न आ सकें और यहां से अपराधी पंजाब में ड्रग्स आदि न सप्लाई कर सकें, इसको लेकर आपसी तालमेल पर बल दिया गया। अंबाला मध्य में बसा होने के कारण अपराधी अंबाला को ट्रांजिट कैंप की तरह इस्तेमाल करते हैं और यही वजह है कि नशे की रोकथाम के लिए अंबाला का भूमिका अहम है। बैठक में यह बताया गया कि अंबाला कैंट बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन का क्षेत्र संवेदशनशील हैं जहां से पूर्व में तस्करी होती रही है और इस पर फोकस भी किया गया। बैठक में पंजाब के पटियाला, राजपुरा, हंडेसरा, शंभू, लालडू़ के अलावा जिले के विभिन्न थानों एवं जीआरपी थाने के एसएचओ मौजूद रहे।

कोट्स
नशे के खिलाफ जोरदार तरीके से जिले में अभियान चलाया जा रहा है। वैध अहातों की जानकारी आबकारी विभाग से मांगी गई है जबकि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जा रहा है। नशा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए अलग से टीम का गठन भी किया गया है।
-अशोक कुमार, एसपी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed