फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   स्टार ग्रेडिंग में स्वच्छता में चार जिलों की पंचायतें फेल

स्टार ग्रेडिंग में स्वच्छता में चार जिलों की पंचायतें फेल

Fri, 13 Jul 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
स्टार ग्रेडिंग में स्वच्छता में चार जिलों की पंचायतें फेल
स्टार ग्रेडिंग : स्वच्छता में चार जिलों की पंचायतें फेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्टार ग्रेडिंग में स्वच्छता में चार जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला की ग्राम पंचायतें फेल साबित हुई हैं। इस वर्ग में किसी भी पंचायत को स्टार नहीं मिला है। पर्यावरण संरक्षण में भी स्थिति नाजुक है। सिर्फ अंबाला के एक ग्राम पंचायत को इस वर्ग में स्टार मिला है। यह खुलासा छावनी की अनाज मंडी में आयोजित मंडल स्तरीय 7-स्टार इंद्रधनुष योजना के अंतर्गत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विकास एवं पंचायत कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने किया।
बता दें कि वीरवार को अंबाला छावनी की अनाज मंडी में आयोजित मंडल स्तरीय 7-स्टार इंद्रधनुष योजना के अंतर्गत पुरस्कार वितरण में 516 ग्राम पंचायतों के सरपंच पहुंचे थे। इनमें 44 गांवों को 3-स्टार, 303 गांवों को 2-स्टार व 169 गांवों को 1-स्टार का दर्जा मिला। इस योजना के तहत जिस गांव को जितने स्टार मिले हैं, उनको उतने लाख रुपये मिलेंगे। इस योजना के तहत सात सामाजिक मानदंड के तहत पंचायतों का चुनाव किया गया है। इसमें शांति व सामंजस्य, शिक्षा व ड्राप आउट, सामाजिक भागीदारी, लिंगानुपात, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता और सफाई शामिल हैं।
विज्ञापन

कृषि मंत्री धनखड़ ने जहां 18 प्रतिशत गांवों के स्टार ग्रेडिंग में शामिल होने पर खुशी जताई वहीं स्वच्छता, पर्यावरण व लिंगानुपात वर्ग में स्टार को लेकर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि अभी कुछ सितारों की खोज करनी बाकी है। लिंगानुपात में सिर्फ 24 स्टार आना चिंता का विषय है। इसमें अगली बार सुधार देखना चाहता हूं। जब बारी पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता की आई तो उनके चेहरे पर साफ निराशा झलक रही थी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व सफाई वर्ग में यहां पहुंची 516 ग्राम पंचायतों में से किसी को स्टार नहीं मिलना दुखद है। पर्यावरण संरक्षण में भी अंबाला के एक गांव बालापुर को स्टार मिलना भी परेशान करने वाला है। अगले साल उन्होंने सरपंचों से इन वर्गों में काम करने का वादा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 से आगामी पांच वर्षों में भारत को साफ-सुथरा बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी, लेकिन प्रदेश सरकार की स्टार ग्रेडिंग में गांवों की स्थिति की पोल खुल गई।
-----------
चार जिलों के ग्राम पंचायतों को मिला स्टार
अंबाला : 405, कुरुक्षेत्र : 49, यमुनानगर : 29, पंचकूला : 07
किस वर्ग में किस पंचायतों को कितना स्टार
शांति व सामंजस्य : 510
शिक्षा व ड्राप आउट्स : 34
सामाजिक भागीदारी : 54
लिंगानुपात : 24
सुशासन : 04
पर्यावरण संरक्षण : 01
स्वच्छता और सफाई : 0
स्वच्छता और सफाई वर्ग में एक भी ग्राम पंचायत का नहीं आना दुखद है। रेटिंग प्रणाली में काफी सख्ती बरती गई है। कई तरह से इसकी चेकिंग की गई है।
-रेनू जैन, डीडीपीओ, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed