फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - दिनभर खाए लड्डू, अधिकारियों ने भी टोका काम पर लौटने के लिए

- दिनभर खाए लड्डू, अधिकारियों ने भी टोका काम पर लौटने के लिए

Sat, 26 May 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
- दिनभर खाए लड्डू, अधिकारियों ने भी टोका काम पर लौटने के लिए
काम पर लौटने की बजाय खुशी मनाते रहे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने काम पर लौटने की बजाय दिनभर खुशी मनाई। ज्ञात रहे कि वीरवार शाम को ही नगरपालिका कर्मचारियों के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के साथ बातचीत के बाद हड़ताल को खत्म कर शुक्रवार को काम पर लौटने की बात कही थी। मगर, कर्मचारियों ने काम पर लौटने की बजाय दिनभर स्थानीय दफ्तर में बैठकर समय व्यतीत किया। गौरतलब है कि मांगें मनवाने के लिए 9 से 24 मई (16 दिन) तक सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। इस दौरान कर्मचारियों ने सिटी और कैंट दोनों जगहों पर नगर निगम गेट के सामने टेंट गाड़कर हड़ताल शुरू कर दी थी। वीरवार शाम को हड़ताल खत्म होने के एलान के बाद शुक्रवार को कर्मचारी खुशी का इजहार करते हुए नगर निगम गेट पर एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर ढोल की थाप पर खूब नाचे। हड़ताल से पूर्व ट्विन सिटी से प्रतिदिन 100 टन कूड़े का उठान हो रहा था। जैसे ही सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया तो कूड़े का उठान 70 टन पर आ गया था। हालांकि नगर निगम ने कैंट में 300 और सिटी में 250 सफाई कर्मियों के अलावा 135 डोर टू डोर, रात की सफाई के लिए 30 तथा नालों की सफाई के लिए 125 कर्मी लगाए हुए थे। बावजूद इसके सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो रही थी। ऐसे में ट्विन सिटी की गलियां और सड़कें कूड़े का सही उठान होने से सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी।

शुक्रवार को काम पर लौटने के लिए कहा गया था। मैंने कमिश्नर साहब को बोला था कि आज सभी कर्मचारी खुशी मना रहे हैं। शनिवार को सभी कर्मचारी अपने-अपने काम पर लौट आएंगे। - राजेंद्र कुमार, सलाहकार, नगरपालिका कर्मचारी संघ, अंबाला।
विज्ञापन


मामला राज्य से जुड़ा है। सुनने में आया है कि हड़ताल की अवधि में कामकाज ठप कर बैठे कर्मचारियों को 16 दिन का वेतन भी मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए बोला गया था। - धर्मवीर सिंह, कमिश्नर, नगर निगम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed