{"_id":"5ad25b664f1c1b340a8b488e","slug":"91523735398-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज ने सांसद दुष्यंत चौटाला को दिया कानूनी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज ने सांसद दुष्यंत चौटाला को दिया कानूनी नोटिस
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज ने सांसद दुष्यंत चौटाला को भेजा कानूनी नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला को कानूनी नोटिस जारी किया है, और कहा कि प्रदेश की जनता को गुमराह करने के बयान के लिए माफी न मांगने की स्थिति में आपराधिक और सिविल केस दायर किया जाएगा। विज शनिवार को चंदपुरा में विकास परियोजना का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इनेलो सांसद ने स्वास्थ्य विभाग में दवाइयों की खरीद के नाम पर 300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरी मामले की जांच करवाई और पाया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में केवल 40.86 करोड़ रुपये की दवाइयों की प्राइवेट खरीद की गई। उन्होंने कहा कि जब खरीद ही 40.86 करोड़ रुपये की हुई है तो ऐसी स्थिति में 300 करोड़ रुपये के घोटाले का प्रश्न ही उत्पन्न नहीं होता। विज ने कहा कि इस आधारहीन आरोप से इनेलो सांसद ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया है और इसी कारण से उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया है।