फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   प्रदेश सरकार से हर वर्ग हो चुका है तंग : शर्मा

प्रदेश सरकार से हर वर्ग हो चुका है तंग : शर्मा

Wed, 04 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार से हर वर्ग हो चुका है तंग : शर्मा
भाजपा सरकार से हर वर्ग हो चुका है तंग : शर्मा
विज्ञापन

अंबाला कैंट। इनेलो नेता तेजपाल शर्मा ने मंगलवार को हलके के गांव जंगूमाजरा, मनकपुर, मंगलौर, छोटी कोहड़ी आदि का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। उन्होंने बताया कि सूबे कि सरकार से आज समाज का हर वर्ग बुरी तरह से तंग हो चुका है। जिसके कारण समाज का हर वर्ग सड़कों पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट कर रहा है। तेजपाल शर्मा ने बताया इनेलो पार्टी ने सरकार को एसवाईएल नहर का निर्माण करने का अल्टीमेटम दिया था लेकिन भाजपा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना न करते हुए नहर का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया। इसके विरोध में इनेलो पार्टी प्रदेश भर में एक मई से जेल भरो आंदोलन शुरू करने जा रही है जिससे सरकार को नहर का निर्माण करने के लिए किसानों के साथ मिलकर मजबूर करने का काम करेंगे। इस अवसर पर देशराज, रूपलाल, सतपाल, विशाल कुमार, रघुनाथ धीमान, नीटू, रामलाल, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed