{"_id":"5a9ef1164f1c1b4e588bc367","slug":"91520365846-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमलेबाजी और झूठ की नींव पर है भाजपा की सता : तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमलेबाजी और झूठ की नींव पर है भाजपा की सता : तंवर
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर :: 20, 21, 22
जुमलेबाजी और झूठ की नींव पर है भाजपा की सत्ता : तंवर
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। (अंबाला)
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जुमलेबाजी और झूठ की नींव पर टिकी भाजपा की सत्ता आने वाले चुनावों में ढह जाएगी। वे मंगलवार को साइकिल यात्रा के नारायणगढ़ पहुंचने के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उनकी साइकिल यात्रा का नारायणगढ़ पहुंचने पर कांग्रेस वर्कर्स ने स्वागत किया।
तंवर ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मनोहर लाल न तो कभी जनता के बीच गए और न ही उन्होंने कभी संघर्ष किया। इसलिए उन्हें जनता की दुख, तकलीफ का ज्ञान ही नहीं है। सीएम मनोहर लाल ने न तो कोई वादा किया और न ही उनमें कोई पूरा करने की क्षमता है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गहन मंथन करके साइकिल यात्रा निकालने का निर्णय लिया ताकि जनता के बीच जाकर, जनता से पूछकर आगामी चुनावों के लिए घोषणापत्र तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज हमारे साथ कर्मठ साथी पसीना बहा रहे हैं और यही कर्मठ साथी सरकार बदलने की ताकत रखते हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि आगामी चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस जीत हासिल करेगी।
तंवर ने इनेलो-भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि इनेलो की सरकार से मिलीभगत के कारण ही आज भाजपा सरकार किसान विरोधी निर्णय ले रही है। उन्होंने इनेलो के 2500 रुपये पेंशन करने के वादे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनेलो का चैप्टर बंद हो चुका है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर 3000 रुपये पेंशन दी जाएगी। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अशोक तंवर को पुरानी पेंशन नीति बहाल करने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रदेशाध्यक्ष ने इस क्षेत्र में चल रहे खनन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज जिन लोगों के आगे सायरन वाली पुलिस की गाड़ियां चल रही हैं जब कल ये लोग सत्ता से बेदखल होंगे तो यही सायरन वाली गाड़ियां इनका पीछा करेगी। इस अवसर पर डॉ. कपूर सिंह, पूर्व चेयरमैन सुनील शर्मा, भूम सिंह राणा, पूर्व मंत्री विजेंद्र कादियान, राम सरूप रामा, पूर्व विधायक राजरानी, देवेंद्र बबली, सतपाल कौशिक, प्रदीप जैलदार, कुसुम भारद्वाज, अंजलि, ओमप्रकाश देवीनगर, तरुण भंडारी, रघुबीर भारद्वाज जींद, वंदना पोपली, रणबीर देसवाल, ईश्वर तंवर, पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश गुज्जर, पूर्व सरपंच अमरनाथ सैनी, प्रवीण वालिया, बलविंद्र वालिया, गुरुचरण लाहा, यज्ञदत्त शर्मा, चंद्रशेखर, बलदेव सिंह पूर्व सरपंच, बचन सिंह आदि मौजूद रहे।