{"_id":"5a8dc9c84f1c1b387b8b7ded","slug":"91519241672-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- पुलिस ने किया कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- पुलिस ने किया कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नकली रैपर लगाकर घी सप्लाई करने वाला काबू
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। (अंबाला)
कंपनी का मिलता-जुलता रैपर बनाकर घी सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार निवासी पानीपत ने बताया कि उसकी फैक्ट्री हरियाणा एस ब्रांड के नाम से पानीपत में है। उसे जानकारी मिली थी कि फतेहाबाद का रहने वाला जय सिंह उसके ब्रांड के मिलते जुलते रैपर बनाकर घी सप्लाई करता है। इसकी शिकायत मिलने के बाद सीआईए स्टाफ ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जयसिंह को घी के डिब्बों के साथ काबू किया गया। यह व्यक्ति एक वाहन में यह घी बेचने के लिए आया था। पुलिस ने घी को कब्जे में ले लिया, जबकि रैपर की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। बताया जाता है कि यह खेल काफी समय से चल रहा था।
इस बारे में डीएसपी बराड़ा सुधीर तनेजा ने बताया कि शिकायत के आधार पर सीआईए स्टाफ ने कार्रवाई की है। आरोपी को सामान सहित काबू किया गया है। घी की जांच की जाएगी, जबकि रैपर के संबंध में कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की गई है। इस संबंध में घी की भी जांच करवाई जाएगी।