{"_id":"5a6e1f974f1c1b89268b70c9","slug":"91517166487-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी ज्वाइन करने आए पूर्व सैनिक से छीनाझपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी ज्वाइन करने आए पूर्व सैनिक से छीनाझपटी
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी ज्वाइन करने आए पूर्व सैनिक से छीनाझपटी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। एफसीआई गोदाम में नौकरी ज्वाइन करने आए पूर्व सैनिक से कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर छीन लिए। पीड़ित को सड़क पर छोड़कर यह बदमाश फरार हो गए, जबकि यह पूर्व सैनिक उनको खोजता रहा।
केरल के कालीकट से शनिवार देर रात अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे एके अय्यर ने बताया कि वह पूर्व सैनिक है और अंबाला कैंट में एफसीआई गोदाम में अपनी नौकरी ज्वाइन करने के लिए आया था। उन्होंने बताया कि ट्रेन में ही एक युवक मिला, जो अपने का दिल्ली का बता रहा था। उसने उससे मदद मांगी, जिस पर उसने युवक की मदद कर दी। कैंट स्टेशन पर उसने कहा कि वह जहां पर जाना चाहते हैं, उसे पहुंचा देंगे। इसी पर उक्त युवक ने कैंट स्टेशन पर ही दो युवकों को बुलाया, जो बाइक पर सवार थे। इन युवकों ने इस पूर्व सैनिक को बिठाया और स्टेशन से बाहर आ गए। इसी दौरान यह युवक उसे इधर उधर घुमाते रहे और एक सुनसान एरिया देखकर इन युवकों ने उससे करीब साढ़े आठ हजार रुपये की नकदी, एटीएम, मोबाइल व अन्य कागजात छीन लिए। उसने बताया कि उसे कुछ पता नहीं है कि यह लोग किस रास्ते से गए और कहां पर उससे छीनाझपटी की। स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की, जिसके बाद वह कालीकट के लिए रवाना हो गया।