{"_id":"5a05fdfa4f1c1b3c3d8b691d","slug":"91510342138-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण जयंती गेट पर उठाये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण जयंती गेट पर उठाये सवाल
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
राष्ट्रीय आजाद पार्टी (राम पार्टी) ने जीटी रोड अंबाला शहर पर बनाए जा रहे स्वर्ण जयंती गेट को लेकर सवाल उठाए हैं। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यव्रत भारतीय ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करके बनाए जा रहे इस गेट का आम नागरिकों को कोई लाभ नहीं। जिस प्रकार से आनन फानन में इसे बनाया गया उससे कई आशंकाएं उत्पन्न हो रही हैं जिसकी जांच करवाई जानी चाहिए। यहां किसी को कोई एंट्रेंस नहीं है तो गेट किस मकसद से बनाया जा रहा है। इससे अच्छा होता कि पिछले 13 साल से बस स्टैंड की मांग कर रहे शहर के लोगों के लिए गेट के खर्च पर बस स्टैंड बनवाया जाता। उन्होंने कहा कि यदि सरकार का कोई नेता इस गेट के उद्घाटन के लिए आएगा तो उसे पार्टी कार्यकर्ता काले झंडे दिखाएंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद पंवार, अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक गोयल, जिला अंबाला युवा अध्यक्ष विकास वशिष्ठ भी मौजूद रहे।