{"_id":"594c171d4f1c1b433e8b45eb","slug":"91498158877-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- शिकायतकर्ता ने कहा, नालंदा से अंबाला के गांव कक्कड़माजरा पहुंचा व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- शिकायतकर्ता ने कहा, नालंदा से अंबाला के गांव कक्कड़माजरा पहुंचा व्यक्ति
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजादपुर।
बिहार के जिला नालंदा के गांव कायमपुर से शहजादपुर खंड के गांव कक्कड़ माजरा आए एक व्यक्ति का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद इस व्यक्ति को झज्जर के बादली क्षेत्र ले जाया गया और फिर अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित पक्ष से 24 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस ने फिलहाल शिकायत के आधार पर बुधवार देर रात मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम का गठन किया गया है और दावा है कि जल्द ही व्यक्ति को छुड़वा लिया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में मंटू निवासी जिला नालंदा गांव कायमपुर ने बताया कि वे खेतीबाड़ी का काम करते हैं, जबकि उनके चाचा मनजीत प्रसाद लेबर सप्लाई का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके चाचा मनजीत काम के सिलसिले में शहजादपुर के गांव कक्कड़ माजरा में 12 जून को आए थे। 15 जून को उनके चाचा व एक अन्य व्यक्ति बाजार से सामान खरीदने के लिए गए थे। इसी दौरान एक गाड़ी में कुछ नकाबपोश आए और चाचा मनजीत का अपहरण करके ले गए। इसके बाद उनके मोबाइल पर फोन आया, जिसमें उनके चाचा ने बताया कि अपहरणकर्ता उसे झज्जर के बादली क्षेत्र में ले गए हैं। इसके बाद एक अपहरणकर्ता ने फोन करके उनसे 24 लाख रुपये की फिरौती मांगी। साथ ही अपहरणकर्ताओं ने धमकी दी कि यदि फिरौती की रकम न दी, तो उसके चाचा को जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद इन अपहरणकर्ताओं के खाते में उन्होंने एक-एक लाख रुपये की राशि डाल दी। उन्होंने बताया कि अभी भी उनके चाचा अपहरणकर्ताओं के चंगुल में है और फिरौती की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहजादपुर थाना प्रभारी सुरेश पाल के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम का गठन कर लिया गया है, जबकि आरोपियों की तलाश की जा रही है। अपहरण हुए व्यक्ति को जल्द ही छुड़ा लिया जायेगा व आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।