{"_id":"684b4d02d374bd2abb071794","slug":"894-primary-teachers-are-taking-training-to-teach-the-revised-syllabus-ambala-news-c-36-1-amb1003-144316-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संशोधित पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए 894 प्राथमिक शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संशोधित पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए 894 प्राथमिक शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ग्रीष्मावकाश के दौरान जिले के सभी छह खंड में प्रशिक्षण कार्य का आयोजन किया जा रहा है। निपुण हरियाणा मिशन के तहत पांच दिवसीय मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी खंड क्रमशः खंड अंबाला वन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर, खंड अंबाला टू में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीसी बाज़ार, खंड बराड़ा में राजकीय वरिष्ठ मॉडल माध्यमिक विद्यालय बराड़ा, खंड नारायणगढ़ में राजकीय वरिष्ठ मॉडल माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़, खंड साहा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहौनी और खंड शहजादपुर में राजकीय वरिष्ठ मॉडल माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर में चलाया जा रहा है।
यह कार्यक्रम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर के नेतृत्व में 20 जून तक चलेगा। डीईईओ सुधीर कालड़ा ने बताया कि इस प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 794 अध्यापकों को 38 निपुण केआरपी की ओर से 19 बैच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है और 100 अध्यापक अपने-अपने गृह जिलों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, क्योंकि इस बार प्रशिक्षण में अध्यापकों को यह छूट दी गई है कि वह अपने गृह जिले में जाकर भी इस प्रशिक्षण को ले सकते है।
बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाया जाएगा
डीईईओ सुधीर कालड़ा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को संशोधित पाठ्यक्रम से अवगत करवाते हुए कक्षा एक से तीन के सभी विद्यार्थियों की ओर से हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय में बुनियादी दक्षताओं को हासिल करवाया जाना है। वहीं दूसरी और अध्यापकों को संबंधित दक्षताओं के सभी चरण, दैनिक कार्य योजना, शिक्षक संदर्शिका के उपयोग के बारे में गतिविधियों के माध्यम से विस्तार से बताना है। यह प्रशिक्षण शिक्षकों को बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए नवीनतम शिक्षण तकनीकों से लैस करेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अध्यापकों एवं बच्चों की सहूलियत के लिए बच्चों की पाठ्य पुस्तिका एवं कार्य पुस्तिका को एक ही पुस्तक में एकीकृत कर दिया गया है।