{"_id":"681281dc7da78eb5bd084aca","slug":"88-lifting-from-the-mandis-arrival-limited-to-seven-thousand-quintals-ambala-news-c-36-1-ame1006-141894-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मंडियों से 88 फीसदी उठान, आवक सात हजार क्विंटल पर सिमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मंडियों से 88 फीसदी उठान, आवक सात हजार क्विंटल पर सिमटी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। इन दिनों मंंडियों में गेहूं की आवक लगभग ना के बराबर है। रोजाना जहां 15 से 20 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो रही थी तो वहीं अब यह आवक घटकर सात हजार क्विंटल तक रह गई है। एक लाख क्विंटल गेहूं की खरीद बाकी है।
जिले की बड़ी मंडियों से उठान लगभग पूरा होने वाला है, लेकिन छोटी मंडियों में अब भी 25 से 30 प्रतिशत तक का उठान बाकी है। बुधवार तक जिले की 15 मंडियों से 2513295 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 24 लाख 4 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। तो वहीं उठान को देंखे तो अभी तक मंडियों से 21 लाख 27140 क्विंटल गेहूं का उठान पूरा हो चुका है। वहीं भुगतान पर नजर डालें तो अभी तक किसानों को खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 48 करोड़ 33 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। जबकि विभाग को 51 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। वहीं हैफेड को देखें तो अभी तक हैफेड की ओर से 408 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं तीसर एजेंसी एचएचडब्ल्यू की ओर से 44 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
इन मंडियों में उठान लंबित
जिले के 15 मंडियों में से छह मंडियों में ही उठान 70 से 80 प्रतिशत तक हुआ है। जबकि अन्य आठ मंडियों में उठान 90 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। दो मंडियों में तो उठान 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जिसमें केसरी अनाज मंडी और तलहेड़ी मंडी शामिल है। वहीं अंबाला सिटी, अंबाला छावनी, नन्यौला, मुलाना, बराड़ा, सरदेहड़ी, शहजादपुर, भरेहड़ी कलां में 90 प्रतिशत से अधिक का उठान हो चुका है।