फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   84 thousand cheated from the youth on the pretext of getting loan approval by becoming a bank employee

बैंक कर्मी बनकर लोन की अप्रूवल मिलने का झांसा देकर युवक से ठगे 84 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:22 AM IST
विज्ञापन
84 thousand cheated from the youth on the pretext of getting loan approval by becoming a bank employee
बराड़ा। उगाला के गुलाब नगर निवासी अभिषेक कुमार से ठगों ने 84 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाना बराड़ा में शिकायत देकर बैंक अधिकारियों से उसकी राशि वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिकायत में अभिषेक पुत्र जरनैल सिंह ने बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित आईसी आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में उसने खाता खुलवा रखा है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन कर कहा कि मैं आईसीआईसीआई बैंक से बोल रहा हूं। हमारी शाखा में आपके लोन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। हमें शीघ्र से शीघ्र ओटीपी नंबर बताएं। जैसे ही उसने अपना ओटीपी नंबर बताया तो उनके फोन पर 44 हजार व 20 हजार तथा तीसरी बार 20 हजार की राशि कटने का संदेश प्राप्त हुआ। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत बैंक पहुंचकर दे दी। बैंक अधिकारियों ने उन्हें 22 दिन में यह राशि पुन: वापस प्राप्त होने का आश्वासन दिया है। अभिषेक ने बराड़ा थाना प्रभारी से उसकी राशि वापस दिलवाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed