फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   826 employees will work on Udhampur-Srinagar-Baramulla rail link826 employees will work on Udhampur-Srinagar-Baramulla rail link

Ambala News: उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर काम करेंगे 826 कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
826 employees will work on Udhampur-Srinagar-Baramulla rail link826 employees will work on Udhampur-Srinagar-Baramulla rail link
अंबाला। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर काम करने के लिए रेलवे ने उत्तर रेलवे के पांच मंडलों से 826 कर्मचारियों की सूची मांगी है जोकि स्वैच्छिक आधार पर होगी। इस संबंध में रेलवे ने 11 जून को निर्देश जारी करके कर्मचारियों के लिए फार्म जारी किया है। इसमें कुछ नियम भी दिए हैं।
विज्ञापन

इस सेक्शन पर कार्य करने के लिए दिल्ली सहित, मुरादाबाद, अंबाला, लखनऊ और फिरोजपुर मंडल के पक्के कर्मचारी काम करेंगे। उनकी देख-रेख की जिम्मेदारी फिरोजपुर मंडल के अधीन होगी क्योंकि उक्त सेक्शन फिराेजपुर के अधीन है। वहीं नियमों के तहत कम से कम पांच साल तक यहां तबादला रहेगा जब तक कि रेलवे बोर्ड की तरफ से नवनियुक्त कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति नहीं हो जाती। यहां कार्य करने वाले कर्मचारियों पर रेलवे या विजिलेंस की तरफ से कोई भी मामला लंबित नहीं होना चाहिए। कर्मचारी को नियमानुसार अपने तबादले जुड़ा फार्म लिफाफे में भिजवाना होगा। इसमें वरिष्ठता का भी आंकलन किया जाएगा। उक्त सेक्शन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के अंतिम चयन की प्रक्रिया स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

इतने कर्मचारियों की होगी नियुक्ति
उत्तर रेलवे बड़ौदा हाउस द्वारा जारी आदेशों के तहत 10 विभागों के कर्मचारियों की तैनाती उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर की जाएगी। इसमें लेवल दो श्रेणी के तहत मेकेनिकल और सीएंडडब्ल्यू के 245 कर्मचारी, मेक्निकल व डिजास्टर मैनेजमेंट के 94, और एसी के 136 कर्मचारी, इलेक्ट्रिकल व पावर सप्लाई के 44, टीआरडी, टीआरएस व टीएसओ के 41, टीआरडी के 42, सिग्नल के तीन, दूरसंचार के आठ, सिविल इंजीनियरिंग के 11, वाणिज्य विभाग के 107 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसी प्रकार लेवल प्रथम के तहत इलेक्ट्रिकल और जनरल सप्लाई के तहत 33, टीआरडी के 29 और वाणिज्य विभाग के तहत चपरासी, लगेज पोर्टर व सेल्समेन के 44 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुख्यालय की तरफ से उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर काम करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगी गई है। इसकी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दे दी है और वो कार्रवाई में जुट गए हैं। यह नियुक्ति स्वैच्छिक आधार पर होगी। इसके लिए भी कुछ नियम तय किए हैं।
मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed