{"_id":"5c06d5edbdec2241950dc8d2","slug":"81543951853-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों के सामने बेड से उठा मरीज, दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों के सामने बेड से उठा मरीज, दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग, मौत
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर :: 16
परिजनों के सामने बेड से उठा मरीज, दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग, मौत
मरीज के ससुर ने हाथ पकड़कर रोकने की कोशिश की, लेकिन छुड़ाकर दूसरी मंजिल से कूद गया
रैंप पर सिर टकराने से मौके पर ही हुई मौत, महिला सरपंच का था पति परिजनों ने कहा- शराब पीने का था आदी, मानसिक रूप से रहता था तनाव में
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। एमएम अस्पताल मुलाना में दाखिल एक मरीज मंगलवार सुबह अपने वार्ड में बेड से उठा और दूसरी मंजिल से कूद गया। सिर रैंप से टकराया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मरीज के ससुर ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर खिड़की से कूद गया। बताया जाता है कि यह मरीज गांव ध्योडंग की मौजूदा महिला सरपंच का पति पूर्णचंद था और शराब पीने का आदी था। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव वारिसों को सौंप दिया। पूर्णचंद की 16 साल की बेटी व 14 साल का एक बेटा है।
पूर्णचंद निवासी गांव ध्योडंग, लाडवा जिला कुरुक्षेत्र के ससुर फूलचंद निवासी संभालखा साहा ने बताया कि उसका दामाद पूर्णचंद मानसिक रूप से बीमार होने के कारण दो दिसंबर से एमएम अस्पताल मुलाना में सी-ब्लाक में दाखिल था, जोकि अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित है। मंगलवार सुबह अचानक पूर्णचंद अपने बैड से उठकर भागने लगा। फूलचंद के अनुसार उसने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पूर्णचंद हाथ छुड़वाकर वहां से भागा व खिड़की से छलांग लगा दी। पूर्णचंद का सिर सीधा रैंप पर टकराया और काफी लहू बह जाने से उसकी की मौके पर ही मौत हो गई।
ससुर फूलचंद के अनुसार पूर्ण चंद पिछले तीन-चार सालों से शराब का अत्यधिक सेवन करने लगा था। अब वह इतना आदी हो चुका था कि शराब के बिना रह नहीं सकता था। कई दिन से वह तनाव में था, जिसके चलते उसे पहले भी उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया था, लेकिन उसने शराब नहीं छोड़ी। पिछले कुछ समय से पूर्णचंद अपना मानसिक संतुलन खोने लगा था। अब रविवार को एमएम अस्पताल में दाखिल कराया था। परिवार में किसी प्रकार का विवाद भी नहीं था।
विज्ञापन
----------
कोट
पूर्णचंद मानसिक रूप से बीमार था। उसके ससुर फूलचंद के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
-कमलजीत सिंह, जांच अधिकारी।