फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - लड़की के परिजन राजी थे शादी के लिए, लड़के को माता-पिता सहित भेजा था बुलावा

- लड़की के परिजन राजी थे शादी के लिए, लड़के को माता-पिता सहित भेजा था बुलावा

Wed, 23 May 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
- लड़की के परिजन राजी थे शादी के लिए, लड़के को माता-पिता सहित भेजा था बुलावा
प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो युवती ने निगला सल्फास, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना (अंबाला)।
प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में सल्फास खा ली। हालत बिगड़ती देख परिजन युवती को एमएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर पटियाला के राजपुरा थाना क्षेत्र में आने वाले गांव पप्ल निवासी युवक सर्वजीत के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार की है, लेकिन मंगलवार को पुलिस ने शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह है मामला
जानकारी मुताबिक मुलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की जान-पहचान सर्वजीत से हुई थी, दोनों में नजदीकियां बढ़ी तो युवती ने सारी बात अपने माता-पिता को बता दी, जिस पर वे शादी के लिए राजी भी हो गए। जानकारी मुताबिक युवती के परिजनों ने युवक सर्वजीत को कुछ दिनों पहले कहा था कि वह माता-पिता को लेकर गांव आ जाए ताकि शादी की बात कर सकें। लेकिन सोमवार को सर्वजीत अकेला ही गांव में युवती के घर पहुंचा। युवती के परिजन युवती और युवक को बातचीत के लिए कुछ देर अकेले में छोड़कर घर में अन्य जगह चले गए। जानकारी मुताबिक जब शादी की बात हुई तो युवक ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन


‘पापा मैंने खा ली है सल्फास’
कुछ देर बाद जब युवती के परिजन आए तो उन्हें वह वहां नजर नहीं आई। जब मिली तो युवती से बातचीत करने पर बताया कि सर्वजीत ने शादी से इनकार कर दिया है और उसने (युवती ने) सल्फास की गोलियां खा ली हैं। कुछ देर बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे एमएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना मुलाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत के आधार पर युवक सर्वजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सर्वजीत को गिरफ्तार भी कर लिया है, आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed