{"_id":"5af49fd44f1c1b64098b952b","slug":"81525981140-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगी तो अब होमगार्ड के जवान संभालेंगे मोर्चा, बनेंगे फायर कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगी तो अब होमगार्ड के जवान संभालेंगे मोर्चा, बनेंगे फायर कर्मी
Updated Fri, 11 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल पर गए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी, आपात स्थिति में होमगार्ड बनेंगे अग्निशमन कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
अग्निशमन विभाग के कच्चे कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद अब होमगार्ड के जवानों को बतौर फायर कर्मी तैनात किया है, जो आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड कर्मी के रूप में ड्यूटी निभाएंगे। जिला अग्निशमन अधिकारी दविंद्र कुमार नंदा ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से परेशानी को देखते हुए आला अधिकारियों से बात की गई, जिस पर उन्होंने बताया कि होमगार्डों को फायर ब्रिगेड की ट्रेनिंग दी जाती है। जिसके तहत इन होमगार्ड को तब तक फायर कर्मियों की जगह तैनात किया जाएगा जब तक हड़ताल पर गए कर्मचारी वापस नहीं आ जाते। फायर कर्मियों की जगह होमगार्डों की तैनाती शुक्रवार तक कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार से नई गाड़ियों की भी मांग की गई है।
जिले में 67 कर्मचारी, उसमें से 41 कच्चे
जिले में इस समय फायर ब्रिगेड के पास 14 गाड़ियां है। वहीं जिले में इस समय कच्चे और पक्के कर्मचारियों की संख्या 67 है जिनमें से 41 कर्मचारी कच्चे हैं, जो इस समय हड़ताल पर हैं। अंबाला शहर में 26 कर्मचारी हैं जिनमें से तीन कर्मचारी ट्रेनिंग पर हैं। यहां 13 कच्चे कर्मचारी हड़ताल पर हैं और 10 कर्मचारी पक्के हैं। वहीं अंबाला कैंट में 24 कर्मचारी हैं जिनमें से 13 हड़ताल पर हैं। नारायणगढ़ में भी 16 कर्मचारी हैं जिनमें से 15 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। केवल एक कर्मचारी ही पक्का है। कर्मचारियों और गाड़ियों की संख्या से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग में गाड़ियों की संख्या तो कम है ही, वहीं पक्के कर्मचारियों की भी कमी है।