{"_id":"5ad4fdb14f1c1b87028b4f23","slug":"81523908017-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस में लगी आग, हादसा टला
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस में बलदेव नगर फ्लाईओवर के पास आग लग गई। गनीमत रही कि जिस समय आग लगी उस समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। बस में आग लगते ही ड्राइवर ने बस रोकी दी और बस में पड़ी पानी की बोतलों से आग बुझाने का प्रयास किया, इसके बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में फायर बिग्रेड भी पहुंच गई और बस की आग पर काबू पाया। बस चालक सुरेंद्र ने बताया कि ब्रेक लैदर में गर्मी के कारण आग लग गई थी। आग ज्यादा नहीं लगी थी लेकिन सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने गर्म हो चुकी बस को पानी से ठंडा किया जिसके कुछ देर बाद ड्राइवर बस लेकर रवाना हो गया।