फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - सिटी होलसेल कपड़ा मार्केट में लगातार तीसरे दिन रही हड़ताल

- सिटी होलसेल कपड़ा मार्केट में लगातार तीसरे दिन रही हड़ताल

Thu, 06 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
- सिटी होलसेल कपड़ा मार्केट में लगातार तीसरे दिन रही हड़ताल
धरने पर बैठ जीएसटी का जताया विरोध
विज्ञापन


अंबाला सिटी।
जीएसटी के विरोध में सिटी के कपड़ा कारोबारियों ने लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। गर्मी में पहले टेंट कारोबारी नारे लगाते रहे, लेकिन गर्मी व उमस बड़ी तो दुकान में बैठ धरना प्रदर्शन किया गया। लगातार तीसरे दिन होल सेल कपड़ा मार्केट बंद रही जिससे करोड़ों की चपत बाजार को लगी है। उधर वीरवार को कपड़ा बाजार में साप्ताहिक अवकाश है और अब देखना है कि शुक्रवार से कपड़ा कारोबारी हड़ताल करते हैं या फिर इसे अब खत्म कर दिया जाएगा। दूसरी ओर श्री गणेश कपड़ा मार्केट एसोसिएशन ने पहले ही केवल तीन दिन की हड़ताल का आह्वान किया था और यह हड़ताल बुधवार शाम समाप्त कर दी गई है। वीरवार सुबह से ही सैकड़ों कपड़ा कारोबारियों ने जारी जारी रखते हुए अपना विरोध जताया। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कपड़ा व्यापारियों के भीषण गर्मी ने बुधवार को हौसले पस्त कर दिए और धरने पर बैठे व्यापारी टेंट छोड़ मार्केट प्रधान हरचरण सिंह भाटिया के दुकान में पहुंच गए। जीएसटी के विरोध में कारोबारियों ने नारेबाजी की और कपड़ा उद्योग पर जीएसटी हटाने का आह्वान किया। व्यापारियों ने कहा कि पांच प्रतिशत टेक्स उनके लिए पहाड़ सामान है जोकि उन्हें बर्दाश्त नहीं है। दूसरी ओर तीसरे दिन हड़ताल में कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव हिम्मत सिंह ने कपड़ा व्यापारियों से बातचीत करते हुए उन्हें हड़ताल में समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों नोटबंदी कर पूरे देश के लिए भाजपा ने परेशानी आरंभ कर दी थी और अब जीएसटी से रुलाने का काम बखूबी किया था। वहीं जीएसटी देश की जनता पर जबरदस्ती थोपीं जा रही है जिसका कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर विरोध कर रही है। हिम्मत सिंह ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस सरकार का है। कांग्रेस सरकार के आने पर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से देश की जनता को निजात मिलेगी और कपड़ा व्यापारियों पर लगाए गए जीएसटी को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed