फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   809 new buses will come in the roadways fleet, a 10-member committee formed to investigate the chassis

रोडवेज बेडे में आएंगी 809 नई बसें, चैसिज की जांच के लिए 10 सदस्यीय कमेटी गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
809 new buses will come in the roadways fleet, a 10-member committee formed to investigate the chassis
अंबाला। लंबे समय से रोडवेज के बेड़े में नई बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों की प्रतीक्षा अब जल्द खत्म होगी। हरियाणा राज्य परिवहन निदेशक ने प्रदेशभर के सभी जिलों के लिए कुल 809 नई बसों को स्वीकृति दे दी है। इनमें 409 बसें टाटा मोटर्स और 400 बसें अशोक लीलैंड की आएंगी।
विज्ञापन

प्रक्रिया के तहत गुरुग्राम की कार्यशाला में इन बसों की चेसिस पहुंचनी शुरू हो गई हैं। इन चेसिस की जांच के लिए रोडवेज महानिदेशक ने 5-5 तकनीकी अधिकारियों दो कमेटियों का गठन भी कर दिया है। चेसिस में किसी भी प्रकार की दिक्कतें आती हैं तो यह अधिकारी तुरंत संबंधित कंपनी को सूचित करेंगे। बाद में पाई जाने वाली खामियों के लिए यह स्वयं जिम्मेदार होंगे। यह सभी बसें प्रदेशभर के 22 जिलों के अलावा दिल्ली में हरियाणा रोडवेज के डिपो और चंडीगढ़ डिपो के लिए स्वीकृत की गई हैं। इन बसों के दिसंबर तक ऑनरूट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नई बसें आने के बाद अंबाला में रोडवेज का बेड़ा भी बड़ा हो जाएगा। वर्तमान में अंबाला में करीब 160 बसें चल रही हैं। ऐसे में 45 बसें और चलने से यात्रियों को हर रूट पर पहले से बेहतर सुविधा मिलेगी। कई रूट ऐसे हैं, जहां पर यात्रियों को रोडवेज की बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है या फिर निजी बसों अथवा वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे रूट के यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिले में आएंगी टाटा मोटर्स की बसें
अंबाला- 45
करनाल- 45
पंचकूला- 45
यमुनानगर-40
पानीपत-40
जींद-35
कुरुक्षेत्र- 35
कैथल- 35
दिल्ली डिपो-34
चंडीगढ़ डिपो- 30
सोनीपत- 25
शेष सभी जिलों में अशोक लीलैंड की बसें आएंगी।
सरकार ने प्रदेशभर में कुल 809 बसों को स्वीकृति दी है। इनकी चेसिस आनी भी शुरू हो गई हैं। चेसिस की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। दिसंबर तक यह बसें ऑन रूट आने की संभावनाएं हैं। इन बसों की मंजूरी के लिए हम सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। सरकार हर साल रोडवेज बेड़े में एक हजार नई बसों की स्वीकृति प्रदान करे, ताकि यात्रियों को सुविधा के साथ युवाओं को रोजगार मिल सके।
- जयबीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, हरियाणा कर्मचारी महासंघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed