फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   8060 intoxicating pills and 800 capsules found from the bag

कमरे की तलाशी में पिठु बैग से मिली 8060 नशीली गोलियां व 800 कैप्सूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
8060 intoxicating pills and 800 capsules found from the bag
शहजादपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल व गोलियों की बड़ी खेप बरामद की है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कक्कड़ माजरा का संजय कुमार अवैध शराब बेचने का काम करता है और अपने मकान के कमरे में ही भारी मात्रा में शराब को छिपाकर रखता है। सूचना पर थाना प्रभारी आईपीएस मयंक मिश्रा ने एक रेड पार्टी तैयार कर संजय के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर उक्त युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। कमरे की तलाशी लेने पर वहां एक पिठु बैग मिला जिसे चेक करने पर उस बैग में से अलग-अलग तरह की 8060 नशीली गोलियां व 800 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मयंक मिश्रा आईपीएस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संदर्भ में युवक संजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed