फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   80 players showed swimming skills in the test

Ambala News: परीक्षण में 80 खिलाडियों ने दिखाई तैराकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
80 players showed swimming skills in the test
छावनी के वार हीरोज स्टेडियम ​स्थित ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में तैराकी के ट्रायल के दौरान ​खिलाड़ि्
अंबाला। छावनी के वार हीरोज स्टेडियम स्थित आल वेदर स्वीमिंग पूल में जिला तैराकी संघ की ओर से शुक्रवार को अंबाला जिला की तैराकी की टीम का परीक्षण लिया। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान अंबाला के 14 स्कूलों से लगभग 80 खिलाड़ियों ने इस तैराकी के परीक्षण में भाग लिया। यह ट्रायल ओपन आयुवर्ग, ग्रुप 1, ग्रुप 2, ग्रुप 3, ग्रुप 4, ग्रुप 5 लड़के और लड़कियों के बीच कराया। वहीं जिला तैराकी संघ के प्रधान राजेंद्र विज ने तैराकी प्रतियोगिता के परीक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जिन खिलाड़ियों ने निर्धारित समय पर ट्रायल संपन्न किया है। उन खिलाड़ियों का चयन आने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। यह तैराकी प्रतियोगिताएं जुलाई महीने में बहादुरगढ़ में आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर मनमोहन शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, क्षमा, लोकेश मेहता और देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने लिया परीक्षण में भाग
1500 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों के ग्रुप- 2 में अनिकेत, ग्रुप-1 में अंतरमान, 800 मीटर फ्री स्टाइल के ग्रुप-2 में अनिकेश, 200 मीटर बैक स्ट्रोक ग्रुप-2 में संयम सरदाना, यजत शर्मा, ग्रुप-3 में अर्श, 200 मीटर बैक स्ट्रोक लड़कियों के ग्रुप-2, 50 मीटर ब्रेस्ट लड़कों के ग्रुप-2 में ओपन में विनय राणा व अन्य , 50 मीटर ब्रेस्ट लड़कियाें के ग्रुप-2 में गोरिका, ग्रुप-1 में आसमा, ग्रुप-4 में हर्षिता, ग्रुप-3 में चैतरा, ग्रुप- 5 में रेन्ना, 400 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों के ग्रुप-1 में नयन, ग्रुप-2 में अनिकेश, 400 मीटर फ्री स्टाइल लड़कियों के ग्रुप-2 में खुशी, 200 मीटर बटर फ्लाई लड़कों के ग्रुप-2 में अनिकेश राज, 200 मीटर बटर फ्लाई लड़कियों के ग्रुप-4 में हर्षिता, 100 मीटर ब्रेस्ट लड़कों के ग्रुप-2 में आर्यन, ग्रुप-1 में नमन, ग्रुप-3 में धवल, 100 मीटर ब्रेस्ट लड़कियों के ग्रुप -2 में गोरिका, ग्रुप-1 में आसमा, ग्रुप-4 में हर्षिता, ग्रुप-4 में ओजस्वनी, 200 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों के ग्रुप-1 में नयन, ग्रुप-2 में सनयम, ग्रुप-4 में युशान, 200 मीटर फ्री स्टाइल लड़कियाें के ग्रुप -4 में पावनी, ग्रुप-3 में छकरिका, 100 मीटर बैक स्ट्रोक लड़कों के ग्रुप- 2 में संयम, ग्रुप-3 में अर्श, ग्रुप-2 मोक्शवीर, 100 मीटर बैक स्ट्रोक लड़कियों के ग्रुप-1 में प्रथा, ग्रुप-3 में छकरीका, 50 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों में ओपन में सार्थक, ग्रुप-2 में उज्जवल, ग्रुप-1 आर्यन, ग्रुप-2 में तेजस्वीर, ग्रुप-3 में अगमजीत, 50 मीटर फ्री स्टाइल लड़कियों के ग्रुप में ग्रुप-3 में चैतरा, ग्रुप-5 में रेन्ना, ग्रुप-2 में राम्या, 100 मीटर बटर फ्लाई लड़कों में अनकेश राज, 100 मीटर बटर फ्लाई लड़कियों में रावनी शर्मा और कुंजल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed