{"_id":"6946fa24ed0289f406093197","slug":"8-lakh-fraud-in-the-name-of-loan-settlement-ambala-news-c-36-1-sknl1017-155026-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लोन की सेटलमेंट करवाने के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लोन की सेटलमेंट करवाने के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
बराड़ा। दो कंपनियों के घाटे के चलते बंद होने पर तीन बैंक लोन की सेटलमेंट करवाने के नाम पर बराड़ा के रेलवे रोड निवासी नीरज गोयल से 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। बराड़ा थाना पुलिस ने दिल्ली के सेक्टर-12 निवासी संजीव धवन, पत्नी रितु धवन व बेटे ऋषभ धवन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता बराड़ा के रेलवे रोड निवासी नीरज गोयल ने बताया कि वह रिची रिच एग्रो फूड प्राईवेट का डायरेक्टर था, घाटा पड़ने पर साल 2016 में कंपनी बंद हो गई थी। भाई की शिवम ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर आढ़ती की दुकान बराड़ा में थी वो भी घाटा पड़ने पर बंद हो गई थी। भाई की कंपनी पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ऋण था। बैंक ने रिकवरी की बाबत दावा डीआरटी चंडीगढ़ में हमारी कम्पनी के विरुद्ध दायर किया हुआ है।
दोनों भाइयों ने डीएचएफएल कंपनी से हाउस लोन भी लिया था। यह लोन भी डिफाल्ट चल रहा था। बैंक से सैटलमेंट की बात चल रही थी। इस बीच रिश्तेदार इस्माइलाबाद निवासी पुनीत मित्तल के साथ आरोपी संजीव धवन आया था। आरोपी ने बातों-बातों में खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का रिकवरी अधिकारी है। आरोपी ने तीनों लोन की सैटलमेंट के नाम पर आठ लाख रुपये की राशि हड़प ली। आरोपियों ने तीनों लोन की सात करोड़ रुपये में सेटलमेंट करवाने की बात कहीं थी। इस संबंध में 27 फरवरी 2024 को आईजीपी को शिकायत की थी लेकिन आरोपियों ने पुलिस को गुमराह कर दिया।