फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   78 crore proposal rejected, now 20 crore will be used for the construction of the Municipal Council building.

Ambala News: 78 करोड़ का प्रस्ताव नामंजूर, अब 20 करोड़ से बनेगी नगर परिषद की इमारत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
78 crore proposal rejected, now 20 crore will be used for the construction of the Municipal Council building.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद की नई इमारत के निर्माण पर ग्रहण लग गया है। नगर परिषद की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव को निकाय विभाग ने बिना मान्यता के लौटा दिया है। इसका कारण फंड की कमी बताया गया है।
निकाय विभाग ने अब नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं और इसकी लागत 20 करोड़ से अधिक न करने को कहा है ताकि प्रस्ताव को मान्यता प्रदान की जा सके और नगर परिषद की इमारत का निर्माण शुरू करवाया जा सके।
विज्ञापन

तीन बार बनी योजनाएं : नगर परिषद की इमारत के निर्माण के लिए तीन बार योजनाएं तैयार की गई। पहली योजना की अनुमानित लागत 101 करोड़ के करीब रखी गई, लेकिन अनुमानित लागत अधिक होने के कारण योजना को प्राथमिक चरण में ही रद्द कर दिया गया। इसके बाद 88 करोड़ की योजना तैयार की गई जोकि मल्टीप्लैक्स की तरह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परियोजना में तीन मंजिला इमारत में सिनेमा हाॅल, नगर परिषद कार्यालय, पार्किंग की सुविधा और कैफेटेरिया की सुविधा थी, लेकिन इसे भी मान्यता नहीं दी गई। इसके बाद नवंबर माह में तीसरा प्रस्ताव तैयार किया गया जोकि 78 करोड़ रुपये का था। इसकी ड्राइंग भी सलाहकार से तैयार करवाई गई, लेकिन निकाय विभाग ने इस प्रस्ताव को भी मान्यता नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed