फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   77,700 rupees came into the account, 91,000 rupees were deducted

Ambala News: खाते में आए 77,700 रुपये, कट गए 91,000

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
77,700 rupees came into the account, 91,000 rupees were deducted
शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। एक व्यक्ति के खाते में पहले कहीं से 77,700 रुपये आए, फिर 91,000 रुपये कट गए। थाना साइबर क्राइम अंबाला में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें पीड़ित को 13,300 रुपये का नुकसान हुआ है। मुलाना के सरकपुर गांव निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक, बराड़ा में खाता है। उनका मोबाइल नंबर खाते से लिंक है और वह यूपीआई का उपयोग करते हैं।

21 अक्तूबर को दोपहर करीब 1.31 बजे उनके गूगल-पे नंबर पर 17,300 रुपये क्रेडिट होने का संदेश आया। जैसे ही उन्होंने बैलेंस चेक किया, तुरंत उनके खाते से 30,600 रुपये कट गए। इसके बाद उनके खाते में 12,000 रुपये, 20,000 रुपये और 28,400 रुपये क्रेडिट हुए। इन क्रेडिट के तुरंत बाद खाते से 30,000 रुपये, 25,000 रुपये और 5,400 रुपये कट गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया उनकी जानकारी या सहमति के बिना हुई। पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत और जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस उन अज्ञात खाताधारकों और साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है, जिनके खातों में ठगी की यह रकम ट्रांसफर हुई है।
- सतपाल, जांच अधिकारी, साइबर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed