{"_id":"67f9782926244cd08e06cd43","slug":"75-colonies-will-be-labelled-illegal-and-legal-ambala-news-c-36-1-amb1001-140680-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 75 कॉलोनियों से हटेगा अवैध का ठप्पा, वैध की लगेगी मोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 75 कॉलोनियों से हटेगा अवैध का ठप्पा, वैध की लगेगी मोहर
विज्ञापन
अंबाला। 75 कॉलोनियों से अवैध का ठप्पा हट जाएगा। नगर परिषद द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के तहत अंबाला छावनी की 55 कॉलोनियों पर वैध की मोहर लग गई है, जबकि अन्य 20 की अधिसूचना भी जल्द जारी हो सकती है। इन कॉलोनियों को लेकर भी जल्द ही आगामी कार्यवाही आरंभ हो जाएगी। वहीं अब अवैध से वैध हुई कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं रहेगी। इसमें सबसे बड़ी सुविधा मकान व दुकान आदि की रजिस्ट्री से संबंधित होगी जोकि खसरा नंबर के आधार पर हो जाएगी।
55 वैध कॉलोनियों का सीधा फायदा अंबाला छावनी के 32 वार्डों में रहने वाले लोगों को होगा। लगभग 50 हजार के करीब आबादी को यह सौगात मिली है। वहीं इन कॉलोनियों में विकास कार्याें की रुपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित पार्षदों के हाथों में होगी जोकि धरातल पर उतरकर स्थानीय लोगों के सहयोग से गली व नालियों के निर्माण के अलावा अन्य सुख-सुविधाओं का खाका तैयार करेंगे।
छूट गए थे खसरा नंबर
हरियाणा सरकार ने जिन 55 कॉलोनियों को वैध करने की सौगात दी है। उनमें कई कॉलोनियां ऐसी हैं, जिनके कुछ खसरा नंबर वैध की श्रेणी में नहीं थे। अब पूरे क्षेत्र को ही वैध करार दिया गया है और जल्द ही यह डाटा निकाय विभाग के पोर्टल पर भी अपलोड हो जाएगा। इसके तहत भूमि के क्रय व विक्रय सहित नक्शे आदि की जानकारी भी पोर्टल पर नजर आएगी। इस पूरी प्रक्रिया का खाका राजस्व विभाग के पास भी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
इन कॉलोनियों को मिली सौगात
अंबाला छावनी के अशोक नगर, दलीपगढ़, डिफेंस कॉलोनी, चंद्रपुरी, डिफेंस एन्क्लेव, दुर्गा नगर, गोबिंद नगर, राजेंद्र नगर, कबीर नगर, महेशनगर, मोहन नगर, पूजा विहार, प्रभु प्रेम पुरम, रामकृष्ण कॉलोनी, रामनगर, रानीबाग, रविदास नगर, शक्तिनगर, सुंदर नगर, करधान, टैगोर गार्डन, अग्रसेन नगर, आनंद नगर, अर्जुन नगर, दयालबाग, गणेश विहार, कीर्ति नगर, मिलाप नगर, मोतीबाग, न्यू कॉलोनी, प्रीत नगर, पंजाबी बाग, राजा पार्क, रामपुर गांव, सैनिक नगर, शिवपुरी कॉलोनी, शाम नगर, तारा नगर, टूंडला, बब्याल व रामुपर के क्षेत्र शामिल हैं।
अंबाला छावनी के 32 वार्डों में स्थित लगभग 55 कॉलोनियों में कुछ खसरा नंबर अवैध श्रेणी में आते थे। इनको वैध करने के लिए प्रस्ताव तैयार करके सरकार के पास भेजा था जोकि अब वैध की श्रेणी में आ गए हैं। निकाय विभाग के पोर्टल पर अब इससे जुड़ा पूरा डाटा अपलोड कर दिया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को काफी फायदा होगा।
राजेश कुमार, सचिव नगर परिषद सदर अंबाला।