{"_id":"6813b200d5e39400a706e853","slug":"734-workers-were-taken-to-manali-by-buses-in-a-week-ambala-news-c-36-1-sknl1003-141910-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हफ्ते में 734 श्रमिकों को बसों से घुमाया मनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हफ्ते में 734 श्रमिकों को बसों से घुमाया मनाली
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित सामान्य बस अड्डा। संवाद
अंबाला। रोजी रोटी की तलाश में कई किलोमीटर का सफर तय कर झारखंड से आ रहे मजदूरों को अंबाला डिपो विशेष बसें चलाकर राहत पहुंचा रहा है। पहले दिन दो, तीसरे दिन पांच और पांचवें दिन चार विशेष बसों का संचालन करके श्रमिकों को मनाली भेजा गया।
रोडवेज अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह में 11 विशेष बसें चलाकर 734 श्रमिकों को मनाली भेज चुके हैं। दरअसल पांच दिन पहले झारखंड से 120 श्रमिक मजदूरी के लिए मनाली जा रहे थे, जो झारखंड से अंबाला तक ट्रेन से पहुंचे। उन्हें अधिकारियों ने दो विशेष बसों के माध्यम से मनाली भेज दिया। इसी तरह से तीन दिन पहले 350 श्रमिक बस स्टैंड पहुंचे, जिन्हें पांच बसों के माध्यम से मनाली भेजा। इसके अलावा वीरवार को 264 श्रमिक अंबाला छावनी बस स्टैंड पहुंचे। जिन्हें चार बसों से मनाली भेज दिया। बता दें अंबाला से मनाली के लिए सिर्फ एक ही बस है और वो भी सुबह साढे़ सात बजे की है। ऐसे में कई मजदूर सुबह की बस से मनाली निकल जाते हैं। लेकिन दिनभर आ रही ट्रेन में अन्य मजूदरों के लिए बस नहीं मिलती। इसके बाद रोडवेज अधिकारी इन मजूदरों के लिए विशेष बसों का संचालन कर रहे हैं।
वर्जन
एक सप्ताह के अंदर झारखंड से आने वाले करीब 734 मजदूरों को रोडवेज की 11 विशेष बसों से मनाली भेज चुके हैं। आगे जैसे हालात होंगे, उसके आधार पर ही विशेष बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
राजबीर, स्टैंड इंचार्ज, बस अड्डा अंबाला छावनी।