{"_id":"623381b147121f73e839b126","slug":"720-meters-long-road-will-be-built-from-the-end-of-tangri-dam-to-ghasitpur-gate-ambala-news-knl1021784197","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांगरी बांध के अंतिम छोर से घसीटपुर फाटक तक बनेगी 720 मीटर लंबी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांगरी बांध के अंतिम छोर से घसीटपुर फाटक तक बनेगी 720 मीटर लंबी सड़क
विज्ञापन
उपायुक्त विक्रम सिंह अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए
- फोटो : Ambala
अंबाला। टांगरी बांध के अंतिम छोर से घसीटपुर फाटक तक लगभग 720 मीटर लंबी सड़क बनाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के दृष्टिगत भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग इस कार्य को करना सुनिश्चित करेगा। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि इसके साथ-साथ साहा से कालपी तक और साहा से शहजादपुर हाईवे तक 32 करोड़ रुपये की लागत से सड़क को लगभग आठ किलोमीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इसके दृष्टिगत एस्टीमेट तैयार करते हुए मुख्यालय को भिजवाने का काम भी किया गया है। उपायुक्त ने यह जानकारी वीरवार को वीसी के माध्यम से अध्यक्षता कर रहे हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल को दी।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राज कुमार को निर्देश दिए कि वे इस कार्य के दृष्टिगत आगामी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टांगरी बांध पर सड़क बनने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी। पहले उन्हें काफी घूमकर आना पड़ता था, लेकिन अब इस सड़क के बनने के बाद नेशनल हाईवे तक इसकी सीधा संपर्क रहेगा।
उन्होंने बताया कि साहा से कालपी तथा साहा से शहजादपुर हाईवे तक लगभग 8 किलोमीटर सड़क को चार मार्गी बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सड़क के चार मार्गी होने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों को आवागमन में आसानी होगी। उन्होंने बैठक के उपरांत संबंधित अधिकारियों को इन दोनों विषयों के दृष्टिगत कार्यों में तेजी लाने को कहा।