फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   719 voters decreased in Chief Minister's home constituency

Ambala News: मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र में घट गए 719 मतदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
719 voters decreased in Chief Minister's home constituency
अंबाला। गत चार माह में अंबाला लोकसभा सीट में पड़ने वाले आठ विधानसभा सीटों में तो मतदाता संख्या बढ़ी है मगर अंबाला जिले का नारायणगढ विधानसभा हलका, जो प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गृह क्षेत्र भी है, में बीते चार महीने में 719 मतदाता घट गये हैं। सेक्टर 7 निवासी हाईकोर्ट एडवोकेट और चुनावी विश्लेषक हेमंत कुमार बताते हैं कि कि पहले अंबाला लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 9 विधानसभा हलकों की मतदाता संख्या 19 लाख 78 हजार 278 थी। इस प्रकार गत चार महीनों में अंबाला लोकसभा सीट पर 25 हजार 232 मतदाता बढ़ गये हैं। जनवरी में जारी आधिकारिक आंकड़ों अनुसार नारायणगढ हलके में कुल मतदाता 1 लाख 92 हजार 887 थे जिनमें 1 लाख 1 हजार 553 पुरुष मतदाता जबकि महिला मतदाता 90 हजार 91 एवं आठ ट्रांसजेंडर मतदाता थे। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1155 थी जबकि ओवरसीज (एनआरआई) मतदाता चार एवं 1235 सर्विस मतदाता थे। वहीं 6 मई को जारी ताजा आंकड़ों अनुसार नारायणगढ हलके में कुल 1 लाख 92 हजार 168 मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 924 पुरुष मतदाता जबकि महिला मतदाता 90 हजार 23 एवं 10 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1184 है जबकि ओवरसीज मतदाता चार एवं 1211 सर्विस मतदाता हैं। चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार ने बताया कि इस बार बहुत अच्छे से वोटों से जुड़ी प्रक्रिया को अपनाया गया है। कुछ क्षेत्रों में मतदाता बढ़े भी हैं। यह कार्य एक फार्मूले पर आधारित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed