{"_id":"5c953950bdec22141f00e498","slug":"71553283408-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के अलग-अलग मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के अलग-अलग मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मारपीट के अलग-अलग मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
मारपीट के मामले में 21 मार्च को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुमार व नितिन कुमार निवासी गांव कम्बासी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। गांव कंबासी निवासी संदीप कुमार ने 17 मार्च को थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव कम्बासी निवासी आरोपी विकास कुमार उर्फ बंटी व नितिन ने मिलकर 17 मार्च को उसे डंडों व तलवार से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित संदीप के शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
वहीं एक अन्य मारपीट के मामले में 21 मार्च को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गांव केसरी निवासी रवि कुमार, प्रदीप कुमार उर्फ लाड्डी व सुखचैन सिंह को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गांव केसरी निवासी निर्मल सिंह ने साहा थाना में 17 मार्च को शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव केसरी निवासी आरोपी रवि, काला, लक्की, बोदी, सोनू व सुखचैन ने मिलकर 15 मार्च को रंजिश के चलते उसे हथियारों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकयत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।