फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जिले के सभी पशु चिकित्सकों ने उप निदेशक कार्यालय के बाहर दिया धरना

जिले के सभी पशु चिकित्सकों ने उप निदेशक कार्यालय के बाहर दिया धरना

Wed, 27 Feb 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
जिले के सभी पशु चिकित्सकों ने उप निदेशक कार्यालय के बाहर दिया धरना
जिले के सभी पशु चिकित्सकों ने उप निदेशक कार्यालय के बाहर दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। डिप्लोमा वेटरनरी एसोसिएशन की संचालन समिति के जिले के 70 के करीब पशु चिकित्सकों ने उप निदेशक के कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने धरने के पश्चात तहसीलदार विक्रम सिंगला को सीएम के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें 20वीं पशुगणना में काफी समस्याएं आ रही हैं।
विशेष रूप से हरियाणा ऐप के मामले में उन्हें पशु की जानकारी लेते समय ग्रामीण लोगों से तकरार बाजी का सामना करना पड़ता है। इसलिए हरियाण ऐप का निरस्त किया जाए। साथ ही सरकार द्वारा स्वीकृत एवं पशुपालन मंत्री द्वारा घोषित मांगों की अधिसूचना भी जारी की जाए। धरने पर बैठे पशु चिकित्सकों ने बताया कि उनके एक शिष्टमंडल ने बीती 13 फरवरी को महानिदेशक पशुपालन एवं डेयरी हरियाणा के पंचकूला कार्यालय में हरियणा ऐप में आ रही समस्याओं को विस्तार से बताया गया था, लेकिन इस विषय में अब तक सरकार ने कोई समाधान नहीं निकाला यह खेद जनक बात है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ऐप से पशुगणना का काई सुचारू रूप से नहीं हो रहा साथ ही विभागीय कार्य भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि उनके सभी साथी पशु स्वास्थय एवं विस्तार संबंधी गतिविधियों के संचालन में निष्ठा एवं ईमानदारी से निरंतर कार्यरत हैं। सरकार के ऐप के अनुसार एक घर में दस से पंद्रह मिनट का समय लगता है लेकिन हरियाण एप में बहुत अधिक जानकारी ली जानी है। इसलिए यह अधिक जटिल है। इसमें मालिक का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, फोटो, पशुओं की फोटो पशुओं के लिंग, आयु, नस्ल के अलावा पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां तथा उन्हें ऑनलाइन अपलोड करना। इस पूरे कार्य में अधिक समय लगने के कारण सभी पशु चिकित्सकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

---
यह हैं मुख्य मांगें
पशु चिकित्सकों ने मुख्य मांगों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि वीएलडीए से पदोन्नत पद बीएलइओ को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिया जाए। इसके अलावा जोखिम भत्ता लागू करना, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को वापस बारहवीं नॉन मेडिकल सहित लागू करना, वीएलडीए का नाम बदलकर वेटरनरी इंस्पेक्टर किया जाए। वीएलडी डिप्लोमा की अवधि दो वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष की जाए। वेतन विसंगतियां दूर करके सातवां वेतन आयोग लागू किया जाए। वीएलडीए व बीएलइओ के नए पद सर्जित किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed