{"_id":"5b942916867a557fef6f7aa7","slug":"71536436502-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लाई नशे के खिलाफ बरती गई सख्ती, एक माह में बीस से ज्यादा मामले पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लाई नशे के खिलाफ बरती गई सख्ती, एक माह में बीस से ज्यादा मामले पकड़े
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग लाई नशे के खिलाफ बरती गई सख्ती, एक माह में बीस से ज्यादा मामले पकड़े
मुनीष कुमार
अंबाला सिटी। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। दस अगस्त से पुलिस ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ दी थी और एक माह में बीस से ज्यादा मामले पकड़े हैं जिनमें स्मैक, नशे के कैप्सूल, हेरोइन आदि बरामद कर आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने कई क्षेत्रों को स्पॉट किया है जहां नशा की बिक्री होती है और अब ऐसे क्षेत्रों में पुलिस का नेटवर्क पूरी तरह से सक्रिय है। इतना ही नहीं पुलिस करीब 13 आरोपियों को भी सलाखों के पीछे धकेल चुकी है। नशे को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें सिटी व कैंट की डेहा कॉलोनी की आ रही थी। यहीं पर पुलिस ने अपना फोकस किया और विभिन्न कार्रवाईयों के बाद डेहा कॉलोनियों से कई आरोपियों को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया है।
एसपी अशोक कुमार ने तीन अगस्त को पदभार ग्रहण करने के बाद दस अगस्त से नशे के खिलाफ अभियान छेड़ दिया था। नशे पर लगाम कसने के लिए दस सदस्यीय विशेष टीम गठित की थी जोकि सीधे एसपी को रिपोर्ट करती है। एसपी ने साफ हिदायतें जारी की है कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में नशा बिकता पाया गया और विशेष टीम उस थाना क्षेत्र में जाकर दबिश देगी तो उस थाना क्षेत्र के प्रभारी से जवाब तलब किया जाएगा।
----------
अब तक यह दर्ज हुए मामले
- 10 अगस्त को साहा के हल्देरी निवासी बलकार से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की।
- 17 अगस्त को पंजाब के फिल्लौर के नगर निवासी कर्मजीत सिंह से 410 नशे के इंजेक्शन बरामद किए।
- 17 अगस्त रंगिया मंडी के रहने वाले संदीप कुमार से 2736 नशीले कैप्सूल व 620 नशे की गोलियां बरामद की।
- 25 अगस्त को साहा के समलहेड़ी में रहने वाले राहुल से 18 हजार नशे की गोलियां व 45 शीशियां बरामद की।
- 25 अगस्त को झारखंड निवासी युगल कुमार से 2.50 ग्राम अफीम बरामद की।
- 25 अगस्त को ही पुलिस ने साहा के केसरी निवासी हरप्रीत सिंह से 5.7 ग्राम हेरोइन बरामद की।
- 26 अगस्त को शहर के दुर्गानगर निवासी उपदेश से 150 नशे के टीके बरामद किए।
- 28 अगस्त को अंबाला कैंट की डेहा कॉलोनी निवासी ममता से नशे के 70 कैप्सूल बरामद किए।
- 28 अगस्त को पुलिस ने शहर की डेहा कॉलोनी निवासी रेनू से 545 ग्राम अफीम बरामद की।
- 30 अगस्त को महमूदपुर निवासी हरनेक से 500 ग्राम गांजा बरामद किया।
- 30 अगस्त को धुरकड़ा निवासी गुरप्रीत से 33 ग्राम स्मैक बरामद की।
- 30 अगस्त को वाल्मीकि बस्ती निवासी अमित से 6.2 ग्राम हेरोइन बरामद की।
- एक सितंबर को बराड़ा की जगत कॉलोनी निवासी रामस्वरूप से पांच ग्राम चूरापोस्त बरामद किया।
- दो सितंबर को कैंट के लालकुर्ती बाजार निवासी संजीव कुमार से 980 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया।
----------
जारी रहेगी नशे के खिलाफ पुलिस की जंग : एसपी
एसपी अशोक कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की जंग जारी रहेगी। अब तक कई मामले पकड़े गए हैं और स्टाफ को पूरी तरह से अलर्ट किया गया है। साथ ही विशेष टीम का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
--------
नशे के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने निकाली तिरंगा यात्रा
जहां एक ओर पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ सख्ती बरते हुए है और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर प्रेरित कर रहा है, वहीं युवाओं में भी नशे के खिलाफ लड़ने की अब अलख जागने लगी है। इसी संबंध में शनिवार को उड़ान एक युवा संगठन, एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कमेटी व अन्य संस्थाओं ने नशे के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा कौलां गांव से शुरू होकर इंको चौक पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान युवाओं ने हाथों में तिरंगा पकड़कर पैदल मार्च किया और लोगों को नशे के खिलाफ जंग लड़ने को प्रेरित किया व युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील भी की। शनिवार को कार्यक्रम में विशेष तौर पर डीएसपी मदनलाल, एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन के प्रधान अत्तर सिंह मुल्तानी व उनकी टीम, बलदेव नगर थाना के एसएचओ रजनीश यादव, रंधावा अकादमी के सदस्य एव मुखिया एवं जसमेर चंद एडवोकेट मौजूद रहे। अत्तर सिंह मुल्तानी ने कहा कि युवाओं में देश प्रेम का नशा होना चाहिए, ताकि वह सरहद पर जाकर देश सेवा करें न कि नशीले पदार्थों का सेवन कर अपनी जिंदगी बर्बाद करें।