{"_id":"5b086ae14f1c1bf66e8b488b","slug":"71527278305-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 बैंक शाखाओं पर 2 दिन नहीं होगा लेनदेन, लटकेगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 बैंक शाखाओं पर 2 दिन नहीं होगा लेनदेन, लटकेगा ताला
Updated Sat, 26 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल के चलते 30 और 31 को 54 बैंक शाखाओं में नहीं होगा लेनदेन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सिटी और कैंट के 54 बैंक शाखाओं के कर्मचारी 30 मई और 31 मई को हड़ताल पर रहेंगे। इन दो दिन बैंकों में कोई लेनदेन नहीं होगा। कैंट में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा बैंक एंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव राजेश बंसल और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राज्य कमेटी महासचिव जीएस ओबरॉय ने बताया कि तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की जाएगी। वहीं, शुक्रवार शाम यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंकों कर्मचारियों व अधिकारियों ने मांगें मनवाने को लेकर सदर बाजार में प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर एचबीईएफ के चेयरमैन आरके गुलाटी, खजांची पीसी चौहान, पीएंडएसबी हरियाणा के महासचिव बलजीत सिंह, एचबीईएफ के जोनल सेक्रेट्री सुजॉय कुमार, एआईबीओए के महासचिव जीएस ओबराय तथा एआईबीओए के उप प्रधान गुरमेल सिंह आदि मौजूद रहे।