फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में दो काबू

नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में दो काबू

Thu, 24 May 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में दो काबू
नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में दो काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला।
जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी से जहां अफीम बरामद हुई है, वहीं दूसरे को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अंबाला शहर में दर्ज मामले में सीआईए-1 ने आरोपी हिम्मत सिंह, निवासी गांव शंभू कलां, जिला पटियाला को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। मामले के संबंध में 17/18 मई को नाइट डोमिनेशन के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सब्जी मंडी, अंबाला शहर के नजदीक एक प्लॉट से डेढ़ किलोग्राम अफीम बरामद होने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

उधर, थाना बलदेव नगर में दर्ज नशीली दवाइयों की तस्करी के मामले में सीआईए-1 ने आरोपी गोपाल निवासी बसंत विहार, अंबाला को गिरफ्तार किया। मामले में संलिप्त एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सीआईए-1 को 14 मई को सूचना मिली थी कि आरोपी बलजीत सिंह नशीली दवाइयों की तस्करी का कार्य करता है, जिसे सुभाष नगर के नजदीक से काबू किया जा सकता है। सीआईए-1 के पुलिस दल ने थाना बलदेव नगर क्षेत्र सुभाष नगर के नजदीक नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते समय आरोपी बलजीत सिंह निवासी सुभाष नगर को रोककर तलाशी ली, तो उससे भारी मात्रा में दवाइयां बरामद हुईं, जिनका उपयोग नशे के तौर पर किया जा सकता था। बलजीत ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने उपरोक्त नशीली दवाइयां आरोपी गोपाल से खरीदी हैं। पुलिस ने इसी सूचना पर आरोपी गोपाल निवासी बसंत विहार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed