{"_id":"5b05c43b4f1c1b195e8b681d","slug":"71527104571-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो पर शिकायत, झोलाछाप डाक्टर पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो पर शिकायत, झोलाछाप डाक्टर पर मामला दर्ज
Updated Thu, 24 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम विंडो पर शिकायत के बाद झोलाछाप डॉक्टर पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
पशुओं का उपचार करने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ नारायणगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नंदूवाली निवासी सुखराम ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में कहा था कि गांव के ही नीटू सिंह के पास चिकित्सक की डिग्री नहीं है। वह गांव-गांव में जाकर पशुओं का इलाज करता है। सीएम विंडो पर आई शिकायत के बाद जांच मे पाया गया कि नीटू सिंह एक झोलाछाप डॉक्टर है तथा फर्जी डिग्री के आधार पर जानवरों का इलाज करता है। जांच अधिकारी जय गोपाल के अनुसार पुलिस ने नीटू सिंह निवासी नंदूवाली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।