फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - पुलिस ने स्टील व नकदी की बरामद, एक पशु चोर भी पकड़ा

- पुलिस ने स्टील व नकदी की बरामद, एक पशु चोर भी पकड़ा

Sat, 05 May 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने स्टील व नकदी की बरामद, एक पशु चोर भी पकड़ा
32 क्विंटल स्टील और नकदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला।
जिला पुलिस ने 32 क्विंटल स्टील और नकदी चुराने के आरोपी का काबू किया है। पुलिस ने आरोपी नीरज निवासी गोविंद नगर से स्टील और नकदी भी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। मामले में शामिल आठ आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दूसरी ओर पुलिस ने एक पशु चोर को भी गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता रोशन लाल निवासी सेक्टर-8 अंबाला शहर ने 26 अप्रैल को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी तरसेम लाल निवासी न्यू इंद्रपुरी अंबाला शहर, रामनाथ निवासी गांव मोखा माजरा, अशोक कुमार निवासी गांव बरनाला और चंदा निवासी गांव जड़ोत थाना लालड़ू ने मिलकर बलेदव नगर में स्थित स्टेनलेस स्टील ट्रेडिंग शॉप से स्टील चोरी कर लिया है।

उधर, थाना महेशनगर में दर्ज चोरी के मामले में गत दिवस सीआईए-2 पुलिस ने आरोपी जब्बार उर्फ बारु निवासी गांव लापरा, यमुनानगर और इरफान निवासी गांव डबकोला जिला सहारनपुर, वर्तमान पता गांव बड़ा लापरा, जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनका तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। शिकायतकर्ता लखविंद्र सिंह निवासी गांव रामगढ़ माजरा थाना महेशनगर ने 30 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल को किसी ने गांव रामगढ़ माजरा से दो भैंसें चोरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed