{"_id":"5ad3a0bc4f1c1b60098b4b24","slug":"71523818684-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में छात्र संघ चुनाव विस इलेक्शन का सेमीफाइनल है : दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में छात्र संघ चुनाव विस इलेक्शन का सेमीफाइनल है : दिग्विजय
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में छात्र संघ चुनाव विस इलेक्शन का सेमीफाइनल है : दिग्विजय
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छात्र संघ का चुनाव इनेलो जीतेगी। साथ ही स्पष्ट किया कि यह चुनाव आने वाले विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल होगा। युवा ही राजनीति की दिशा और दशा को बदल सकते हैं। वह रविवार को अंबाला कैंट में आयोजित धन्यवाद सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इनसो ने छात्र संघ चुनावों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और हरियाणा में सरकार को छात्र संघ चुनावों के लिए मजबूर किया। इनसो नेता ने कहा कि इनेलो ने पांच घोषणाएं मुख्य रूप से कर दी हैं। इनका कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा प्रचार करना है। भाजपा सरकार ने कोई पक्की नौकरी नहीं दी है और आज हरियाणा में चार लाख सरकारी नौकरियों के पद रिक्त हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी ही। दावा किया कि जिस प्रकार से इनेलो के हक में लहर चल रही है, ऐसे में सबसे ज्यादा सांसद भी इनेलो के ही बनेंगे और केंद्र सरकार में भी इनेलो के मंत्री होना लाजमी है। भाजपा सरकार को कोसते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा में भाजपा सरकार के राज्य से हर वर्ग दुखी है।
युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने जिस प्रकार से स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों का घोटाला उजागर किया है, वह वाकई में सरकार के लिए शर्मनाक है। इस दौरान कई महिलाओं ने इनेलो को ज्वॉइन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी, इनसो प्रभारी रणधीर चीका, जिला प्रभारी जसविंदर खैरा, स्टेट कार्यकारिणी सदस्य जगमाल सिंह रोलो, किरपाल सिंह अरोड़ा, कृष्ण राणा, जिला प्रेस प्रवक्ता रामकुमार बटरोहन, सूरज जिंदल, हलका प्रधान सरवन सिंह, जसविंदर सिंह, अवतार शेरगिल, दविंदर सैनी, युवा जिला प्रधान अमरिंदर सिंह सोंटा, परसोतम सिंह, ओंकार सिंह, जगबीर थंबड़, अनिल जन्धेडी, इनसो प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी, इनसो जिला प्रधान नवीन हरि,युवा हल्का प्रधान विकास सोनकर, लाली मछोंडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला मिस गाइडेड मिसाइल : विज
इसके साथ ही उन्होंने इनेसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला को मिसगाइडेड मिसाइल करार किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सावधान रहें कहीं ये मिसाइल उन्हीं पर न गिर जाए ।