{"_id":"5ad3a0ba4f1c1b62098b4bf1","slug":"71523818682-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार है किसान विरोध : वरुण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार है किसान विरोध : वरुण चौधरी
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार है किसान विरोधी : वरुण चौधरी
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव वरुण चौधरी मुलाना अनाज मंडी में पहुंचे। वहां उन्होंने आढ़तियों और किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि मुलाना अनाज मंडी की सारी सड़कें टूट चुकी हैं। पानी की निकासी का प्रबंध नहीं है। थोड़ी सी बारिश होने पर पानी भर जाता है। इससे किसानों को फसल सुखाने में परेशानी होती है। उन्होंने इन समस्याओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है।
चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों के फायदे के लिए कोई नई मंडी तो बनाई नहीं। साथ ही पहले से बनीं मंडियाें की देखरेख सही से नहीं कर पा रही। पहले तीन-तीन कंपनियां जैसे हैफेड, डीएफसी और वेयरहाउस किसानों का गेहूं खरीदती थीं। अब हैफेड और डीएफसी ही खरीद कर रही हैं। इससे किसान परेशान हैं। मौजूदा सरकार का किसानों और आढ़तियों की इन समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार हरियाणा के इतिहास में पहली सरकार है, जिसने किसानों की फसल लूटी है। फसल बीमा योजना पर कहा कि इस योजना के तहत किसानों के खाते से बिना पूछे पैसे काट लिए जाते हैं, जोकि गलत है। इस दौरान कर्ण राणा, दिवेश मित्तल, नरेंद्र चड्ढा, सतनाम सिंह, संजीव नागपाल, रिम्पी गोयल, संजू बड़शामी, गुरमैल सिंह, दयाल चंद, रणजीत सिंह, श्याम मुरारी, मदनलाल, सतीश कुमार, जंगबीर सिंह, जसबीर टंगेल, राजू नाहरा आदि मौजूद रहे।