Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - ससुरालियों के चंगुल से छुड़ाई गई नाबालिग ने किया खुलासा -

- ससुरालियों के चंगुल से छुड़ाई गई नाबालिग ने किया खुलासा -

Fri, 23 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
- ससुरालियों के चंगुल से छुड़ाई गई नाबालिग ने किया खुलासा -
शादी के लिए मना किया तो ससुरालियों ने मौसी के घर से नाबालिग को किडनैप कर जबरन की शादी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
मुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव से ससुरालियों के चंगुल से छुड़ाई गई एक नाबालिग ने ससुराल पक्ष पर किडनैप कर जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। यही नहीं किशोरी ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया। जब किशोरी ने मारपीट के बारे में परिजनों को बताया तो परिजनों ने इस बारे चाइल्ड लाइन को शिकायत दी, जिसके बाद किशोरी को रेस्क्यू किया गया। बाल कल्याण समिति के सामने नाबालिग ने चौंकाने वाले बयान दिए हैं। लड़की को फिलहाल पंचकूला के शेल्टर होम में रखा गया है, जहां पर बाल कल्याण समिति के अधिकारियों के समक्ष बयान दर्ज हुए।

शादी के लिए घर से किया था किडनैप
बाल कल्याण समिति के सदस्य और चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि किशोरी ने बाल कल्याण समिति के सामने जो बयान दिए हैं, उनके मुताबिक उसके ससुराल वाले एक साल पहले उनके घर रिश्ता लेकर गए थे। इस प्रस्ताव को परिवार वालों ने खारिज कर दिया था। किशोरी ने बताया कि पिछले साल वह एक गांव में मौसी के पास आई थी, क्योंकि उसका मौसा अस्पताल में भर्ती था। घर पर कोई नहीं था, इस दौरान लड़के वाले वहां आए और उसे जबरदस्ती वहां से किडनैप करके ले गए। वहां से ले जाने के बाद एक गुरुद्वारे में उसकी शादी कर दी गई। वहां पर कोई भी रिश्तेदार नहीं था। यहां तक की मां, पिता और अन्य किसी रिश्तेदार के बिना ही उसकी शादी कर दी गई।
विज्ञापन

लड़की का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उससे मारपीट करता था। जब किशोरी ने अपने साथ हो रही मारपीट के बारे में बताया तो उसका परिवार हरकत में आया और सिरमौर चाइल्ड लाइन को शिकायत दी, जिसके बाद उनकी सूचना पर अंबाला के एक गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गुरदेव सिंह ने बताया कि किशोरी को शेल्टर होम पंचकूला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति की ओर से अधिकारी को रिपोर्ट बनाकर दे दी गई है जिसके बाद किशोरी पर जुल्म ढहाने वाले और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने वाले ससुरालियों पर सख्त कार्रवाई होना तय है। लड़की नाबालिग है। आरोपी पर किडनैपिंग की धाराओं के साथ साथ पॉक्सो एक्ट भी लगवाने का प्रयास किया जाएगा ताकि उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed